अथिया और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा लिखा, 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन कभी-कभी खुद के लिए खड़ा होना भी जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक रेगुलर जगह गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।'