फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashneer Grover: रोडीज 19 में शार्क टैंक इंडिया के जज को देख चौंके फैन्स, बोले- ये किस लाइन में आ गए आप?

Sun, 28 May 2023 10:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन से चर्चा में आए अशनीर ग्रोवर को फैन्स ने जब दूसरे सीजन में नहीं देखा तो वह निराश हो गए थे। हर कोई सवाल करने लगा था कि आखिर अशनीर ग्रोवर 'शार्क टैंक इंडिया 2' का हिस्सा क्यों नहीं हैं? लेकिन अब अशनीर ग्रोवर टीवी पर वापस लौट आए हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अशनीर ग्रोवर ने वापसी 'शार्क टैंक इंडिया' से नहीं बल्कि 'रोडीज' से की है। वह अब 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही इसका प्रोमो रिलीज किया, जिसमें अशनीर ग्रोवर नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
अशनीर ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
'रोडीज 19' में अशनीर ग्रोवर को देख फैन्स को झटका लगा है और वो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। मेकर्स ने 'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' का जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें अशनीर नए गैंग लीडर्स के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में सोनू सूद भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अशनीर ग्रोवर - फोटो : instagram/ashneer.grover
'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' के नए प्रोमो वीडियो में भारत के शहरों में ऑडिशन से चुने गए लोगों की झलक दिखाई देना शुरू होती है। सोनू सूद वीडियो में अशनीर ग्रोवर के साथ नए 'कंटेस्टेंट्स नीलामी' करते हैं। इसमें गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के बीच लड़ाई हो जाती है और गौतम गुलाटी बीच में ही शो छोड़कर चले जाते हैं। 
 

4 of 5
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अशनीर ग्रोवर प्रोमो वीडियो में  इंटरव्यू राउंड में पूरे जोश में नजर आ रहे हैं, कंटेस्टेंट्स में से एक शिव ठाकरे का मुखौटा पहने हुए दिखाई देता है। गैंग लीडर कंटेस्टेंट्स को खरीदने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ बोली लगाते नजर आएंगे। एक सीन में अशनीर किसी से कहते हैं, 'भीख ही मांग रहा है न। भाई ले लो मेरे को (आप मुझसे भीख मांग रहे हैं)।'' राउंड में सभी कंटेस्टेंट्स खुद को बेचने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: भंसाली के साथ काम करके आपका दिमाग पक जाएगा, जानिए क्यों ऐसा कहा गुलशन देवैया ने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशनीर ग्रोवर - फोटो : instagram/ashneer.grover
अशनीर ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करे तो अशनीर को आखिरी बार 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 1' में देखा गया था। हालांकि, वह इस साल की शुरुआत में दूसरे सीजन में नहीं दिखे। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 1' के सभी शार्क को अनफॉलो कर दिया है। बाद में शो में उनकी जगह अमित जैन ने ले ली। 

यह भी पढ़ें: 'मेरी पत्नी आयशा को मुझपर पूरा भरोसा है', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले जैकी श्रॉफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें