फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क...: केएल राहुल संग इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहीं सुनील शेट्टी की लाडली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Wed, 28 Jul 2021 05:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिमा सिंह - फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रही हैं। इन दोनों की कई तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। हालांकि ये खुद भी साथ में अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं, लेकिन इन दोनों ने ही अब तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। हाल ही में इन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि ये दोनों साथ में एक अच्छा समय बिता रहे हैं।

इंग्लैंड में साथ बिता रहे हैं समय

इस वक्त आथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ इंग्लैंड में ही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि ये दोनों इंग्लैंड में एक साथ बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। इस तस्वीर को ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उनके इस तस्वीर को साझा करने के बाद देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
आथिया शेट्टी ने ली सेल्फी

इस तस्वीर में टीम इंडिया के तेज बल्लेबाज ईशांत शर्मा, प्रतिमा के साथ केएल राहुल और आथिया शेट्टी भी नजर आ रही हैं। बता दें कि ईशांत और केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां ज्यादातर क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ गए हैं। इस तस्वीर को प्रतिमा सिंह ने मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होने तस्वीर साझा करते हुए एक गाना लिखा। ये गाना है, ‘राहो में उनसे मुलाकात हो गई’। उनकी इस तस्वीर पर केएल राहुल ने भी दिल भेजा।
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल और आथिया की पहली तस्वीर आई सामने

आथिया शेट्टी और राहुल की यह इंग्लैंड से पहली तस्वीर सामने आई है। इन दोनों की इससे पहले भी इंग्लैंड की कई तस्वीरें देखने को मिली लेकिन आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा कि आथिया अपने भाई अहान शेट्टी के साथ इंग्लैंड गई हैं। हाल ही में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फोटो क्रेडिट अथिया शेट्टी को ही दिया था। 

4 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आथिया शेट्टी को राहुल ने बताया था अपना पार्टनर

बता दें कि इंग्लैंड में अपने मैच के लिए जब केएल राहुल रवाना हुए थे तो वो आथिया शेट्टी को साथ में ही लेकर गए थे। इंग्लैंड जाने से पहले बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को अपनी गर्लफ्रेंड कहा था। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को जिनके साथ वो सफर कर रहें हैं उस पार्टनर का नाम बताना था। राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media

सुनील शेट्टी को अच्छी लगती है आथिया-केएल की जोड़ी

आथिया शेट्टी और के एल राहुल एक साथ एक इंटरनेशनल ब्रांड को प्रमोट करते हैं। जब सुनील शेट्टी से इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आपको इस बारे में उनसे ही बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि इन दोनों को ब्रांड ने उन्हें प्रमोट करने के लिए चुना है और मुझे लगता वो दोनों साथ मे बहुत ही अच्छे दिखते हैं। दोनों उस एड में गुड लुकिंग कपल हैं ।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें