गोविंदा, गणेश आचार्य
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा कहते हैं, ‘जिसका दिल और कल्पना अच्छी होगी वह हीरो बन ही जाएगा। गणेश आचार्य दिल के बहुत अच्छे हैं। उनकी कल्पना थी एक्टर बनने की तो आज बन गए। दक्षिण के बाकी स्टार्स की तरह वह भी स्टार बनें ये मेरा आशीर्वाद है। जब अच्छा समय आता है तो वास्तु दोष, शब्द दोष, क्रिया दोष कुछ नहीं रह जाता है। गणेश आचार्य का भी दिन आ गया है। मैं कामना करता हूं कि सब दोषों से दूर करके भगवान भोलेनाथ उन्हें अभिनय के क्षेत्र में भी कामयाब बनाएं।’