फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSrk: काश मैं छैंया छैंया पर डांस करने के लिए..., व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के स्वागत के सवाल पर बोले SRK

Mon, 26 Jun 2023 09:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ने, उनके साथ बातचीत करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख अपनी मजेदार बातों से फैंस का मनोरंजन करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। वह अक्सर लोगों से जुड़ने के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन चलाते रहते हैं। हालांकि हर बार यह 15 मिनट के लिए होता है, लेकिन इस बार किंग खान ने इस सेशन को 31 मिनट के चलाया और लोगों के सवालों के जवाब दिए। इसी बीच शाहरुख के एक फैन ने उनसे मजेदार सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के इस फैन ने आस्क मी एनीथिंग में अभिनेता से पूछा, सर अमेरिका में आपके गाने छैंया छैंया के साथ मोदी जी का स्वागत किया गया….आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?’ इस पर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां होता…लेकिन मुझे लगता है कि वे ट्रेन को अंदर नहीं जाने देंगे?’


इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: अमिताभ ने AI कंपनी से मिलाया हाथ, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मनोरंजन करेंगे Big B
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
इसके अलावा एक और यूजर ने उनसे पूछा कि उनकी चमकती त्वचा और घने बालों का क्या राज है। शाहरुख ने जवाब दिया, ‘प्यार के नूर में नहाना पड़ेगा।’ इस सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं और जुड़वा बच्चे की मां बनने वाली हैं। वो अपने बच्चों के नाम पठान और जवान रखेंगी। इस पर शाहरुख ने जवाब लिखा, 'ऑल द बेस्ट, लेकिन कुछ अच्छा नाम रखिए।'

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि उसके दोस्त को जवान में एक रोल चाहिए, उसका लिए क्या करना पड़ेगा। इस पर शाहरुख ने कहा, 'प्यार से दोस्त को समझाना पड़ेगा कि ऐसा नहीं होगा।' दरअसल इस बार शाहरुख ने अपने इस सेशन को 31 मिनट का रखा है। इसकी वजह यह है कि किंग खान की फिल्म दीवाना को आज 31 साल पूरे हो गए हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से 31 मिनट निकाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म पठान हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। वहीं अब लोगों को अभिनेता की आने वाली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा वह सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख और सलमान स्टारर पठान वर्सेज टाइगर भी जल्द रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें