फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर स्वरा भास्कर से भिड़े अशोक पंडित, बोले- 'आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया था'

Sat, 23 May 2020 02:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर से भिड़े अशोक पंडित - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हालांकि इसके चलते कई बार उनकी अलग अलग लोगों से ट्विटर वॉर भी देखने को मिलती है। ऐसे ही एक बार फिर स्वरा भास्कर भिड़ गई हैं निर्माता अशोक पंडित से। स्वरा ने मजदूरों की मदद के लिए एक ट्वीट किया था जिसपर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से मांग रही हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे से भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
दरअसल स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर आप दिल्ली या इसके आस पास स्थित श्रमिक हैं या आप ऐसे किसी श्रमिक को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने गांव वापस जाना है तो अपने नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी आप कहां हैं पूरा डिटेल इस फार्म में भरें! हमारे साथी आपकी मदद करेंगे!' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से मांग रही हैं ! इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है? चलिए कोई बात नहीं। देर आए दुरुस्त आए !'
 
विज्ञापन

3 of 5
अशोक पंडित - फोटो : file photo
इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर भड़क गईं और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'अशोक अंकल! आप लगातार मुझे साइबर स्टॉक क्यों करते रहते हैं? बहुत डरावना है। आपकी उम्र में ये सब शोभा नहीं देता। अपनी थोड़ी इज्जत करिए ! मैं एनआरसी- एनपीआर के लिए कागज दिखाने के खिलाफ थी, ट्रेन टिकट के लिए नहीं!' इस पर अशोक पंडित ने लिखा, 'स्वरा आंटी, किसी को अंकल कहने से आप छोटी नहीं हो जातीं। वैसे अर्बन नक्सलियों की आदत है कि उनके पास जब कोई जवाब नहीं होता है, तो वो व्यक्तिगत हमले करना शुरू कर देते हैं!'
 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
एक और ट्वीट में स्वरा ने लिखा, 'अंकल, आपको अंकल इसलिए कह रही थी कि क्योंकि आपकी बेटी के साथ काम किया था, और मुझे वो बहुत अच्छी मालूम हुई, अच्छा राब्ता था हमारा! आपकी बेटी कि वजह से आपको इज्जत दी पर लगता है आप इज्जत के आदी नहीं! व्यक्तिगत हमला नहीं। आप लगातार मुझे टैग कर रहे हैं। ये फैक्ट है पर फैक्ट्स से तो आपको परहेज है।'  इसके बाद अशोक पंडित ने लिखा, 'आंटी जी, जब कोई इंसान सही वक्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं ! यह तो अपनी अपनी किस्मत है ! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उम्र में छोटा या छोटी है! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशोक पंडित
इसके बाद एक और ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा, 'कम्युनिस्टों की एक और खासियत है! जब उनके पास कोई तर्क नहीं होता है तो वो दूसरों के परिवार को बीच में लाते हैं, जिनका उस बहस से कोई लेना देना नहीं होता! लेकिन मैं आपकी निजी जिंदगी को पब्लिक्ली कभी नहीं लाऊंगा।'

मौत की अफवाह उड़ने के बाद सामने आईं अभिनेत्री मुमताज, बोलीं- मैं मरी नहीं हूं...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें