फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाज से अभिनय तक: मध्य प्रदेश से है इनका संबंध, बॉलीवुड में कायम है दबदबा

Tue, 27 Apr 2021 08:22 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 30
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media
देश के सबसे समृद्धशाली राज्यों में से एक मध्य प्रदेश हृदयस्थल के रूप में पहचाना जाता है। ऐतिहासिक स्मृतियों को बटोरे यह अपने नाम के अनुरूप देश के मध्य में स्थित है। इस धरती ने देश को कई अनमोल प्रतिभाएं दीं। इसी मिट्टी ने देश को भारत रत्न लता मंगेशकर और किशोर कुमार दिए। तो दूसरी तरफ सुपरस्टार अशोक कुमार और सलमान खान से रुबरू करवाया। गुजरे जमाने से लेकर वर्तमान समय तक यहां से एक से बढ़कर एक कलाकार निकले। अभी भी इस जगह से कई संपन्न और होनहार कलाकार देश में नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 30
किशोर कुमार - फोटो : Social media
किशोर कुमार
बॉलीवुड में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो किशोर कुमार से प्रभावित न हो। यदि आप हिंदी गानों के शौकीन हैं और आपकी पसंदीदा लिस्ट में किशोर दा के गाने न हों यह नामुमकिन सा लगता है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था, जिसे फिल्मों में आने के बाद उन्होंने बदल लिया था। किशोर कुमार एक ऐसी शख्सियत थे, जिसमें बहुमुखी प्रतिभा होने के साथ ही वह सब था, जिसकी वजह से लोग उन्हें महान मानते थे। एक गायक और अभिनेता होने के साथ किशोर कुमार ने लेखक, निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखक तक की भूमिका निभाई। उन्होंने बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़ जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन

3 of 30
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
लता मंगेशकर
सिनेमा जगत में हम जब भी बेहतरीन गायकों का नाम लेते हैं तो पुरुषों की जमात ज्यादा मिलती है। लेकिन महिलाओं के मंझे हुए नाम चंद हैं। भारत में गायिकी का दूसरा नाम हैं लता मंगेशकर। लता जी भी मध्य प्रदेश की हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। कहते हैं पूरे मंशेकर परिवार का ताल्लुक ही मध्य प्रदेश से है। उन्होंने ने देश को न जानें कितने ही अविस्मरणीय नगमे दिए। यह वही लता मंगेशकर हैं, जिन्होंने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध के बाद एक कार्यक्रम में पंडित प्रदीप का लिखा 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंखों से आंसू निकल पड़े थे। लता मंगेशकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

4 of 30
अशोक कुमार - फोटो : Social Media
अशोक कुमार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की छवि एक सदाबहार अभिनेता की रही है। उन्होंने अपने सहज अभिनय के दम पर स्टारडम खड़ा किया और कभी अपने को किसी छवि से बंधने नहीं दिया। अशोक कुमार का जन्म वैसे तो बिहार में हुआ था, लेकिन उनके पिता मध्य प्रदेश में रहते थे। गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार और अभिनेता अनूप कुमार उनके छोटे भाई थे। दरअसल, इन दोनों को फिल्मों में आने की प्रेरणा भी अशोक कुमार से ही मिली थी।

पढ़ें- कला की जननी है राजस्थान की मिट्टी: इन 15 सितारों ने अपने अभिनय से पाया खास मुकाम
विज्ञापन

5 of 30
जया बच्चन - फोटो : ANI
जया बच्चन
बॉलीवुड के महानायक की पत्नी जया बच्चन ने भोपाल के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की। स्कूल के दिनों से ही जया खेलकूद में काफी आगे थीं, जिसका फल उन्हें 1966 में मिला, जब उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों एनसीसी की बेस्ट कैडेट होने का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा जया बच्चन ने भरतनाट्यम का भी प्रशिक्षण लिया था। जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई बेमिसाल फिल्में की हैं। इनमें शोले, अनामिका, सिलसिला, परिचय, जंजीर, अभिमान और कोरा कागज जैसी फिल्में शामिल हैं। बाद में वे राजनीति में आ गईं।
विज्ञापन

6 of 30
पिता सलीम खान संग सलमान खान - फोटो : Social media
सलीम खान
सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था। उनके पिता पुलिस में थे। सलीम खान के जीवन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें सलमान सबसे बड़े हैं। उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलवीरा हैं। उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट से हिंदी सिनेमा के नायकों को नया रुप देने वाली फिल्में लिखी हैं। शोले, दीवार, जंजीर और हाथी मेरे साथी वो फिल्में हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 30
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान 
अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान उर्फ सलमान खान हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता तो हैं ही, इसके साथ-साथ वे निर्माता, टेलीविजन होस्ट और समाजसेवी भी हैं। लोग उन्हें प्यार से सल्लू भाई, भाईजान वगैरह-वगैहर नामों से पुकारते हैं। सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। आज सलमान अपने दम पर फिल्में हिट करवाने का माद्दा रखते हैं। इसके साथ ही वे अपने ट्रस्ट के जरिए तमाम लोगों की मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं।

8 of 30
जॉनी वॉकर  - फोटो : twitter
जॉनी वॉकर 
जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी का जन्म भी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। जॉनी वॉकर के अंदर शुरू से सिनेमा का जुनून था और लोगों की नकल उतारने में वो माहिर थे। इसलिए बस में मिमिक्री से यात्रियों का मनोरंजन करते रहते थे। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया, जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।

9 of 30
अन्नू कपूर - फोटो : social media
अन्नू कपूर
इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर जिन्होंने अपनी लाजवाब एक्टिंग से हर फिल्म में दर्शकों का दिल जीता, उन्होंने हमेशा ही हटके किरदारों को चुना। अन्नू कपूर ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज में काम किया। उनकी भाषा इतनी साफ है कि हर कोई उन्हें सुनना पसंद करता है। अन्नू का जन्म मध्यप्रदेश के इतवारा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अन्नू के पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे, जो शहर-शहर जाकर गली नुक्कड़ में प्रस्तुति देते थे। उनकी मां कवयित्री और शास्त्रीय नृत्य में पारंगत थीं।

10 of 30
आशुतोष राणा   - फोटो : twitter
आशुतोष राणा  
मध्य प्रदेश के गाडरवारा में जन्में आशुतोष राणा के अभिनय के सब कायल हैं। आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से की थी, जिसके बाद उन्होंने बहुत से सीरियल जैसे कि फर्ज, साजिश, कभी-कभी और वारिस में काम किया। साल 2010 में स्टार प्लस के शो 'काली- एक अग्निपरीक्षा' उनके एक्टिंग करियर का एक ऐसा शो रहा, जिसने नेगेटिव रोल में आशुतोष को अलग ही पहचान दिलाई। उनका फिल्मी करियर भी नेगेटिव किरदार के ईर्द-गिर्द ही घूमा। फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'दुश्मन' में एक साइको किलर के रोल से की थी, जिसे आज तक कोई नहीं भूल पाया है।

11 of 30
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन की एक मुस्कान पर लाखों फैंस फिदा हो जाते हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड में अपना अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। एक्टर ने अपनी काबिलियत के दम पर न सिर्फ तगड़ी लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि कई सारे बड़े प्रोजेक्ट भी अपने नाम किए हैं। वह अपनी पीढ़ी के सबसे महंगे स्टार हैं। फीस के मामले में वे कई बड़े सितारों से आगे निकल चुके हैं। कार्तिक का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

12 of 30
ममता शर्मा - फोटो : social media
ममता शर्मा
'मुन्नी बदनाम हुई', 'फेविकोल से', 'टिंकू जिया', 'अनारकली डिस्को चली' गानों के बोल से आप समझ गए होंगे कि हम फेमस गायिका ममता शर्मा की बात कर रहे हैं। अपने अलग अंदाज आवाज से ममता ने लोगों के दिलों पर राज किया। ममता का जन्म 7 सितंबर 1980 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

13 of 30
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI
अर्जुन रामपाल 
अर्जुन रामपाल का ताल्लुक भी मध्य प्रदेश से है। उनका जन्म जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत फिल्म 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' से की थी। साल 2001 में आई उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी से 'फेस ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड सम्मानित किया गया था।

14 of 30
शान  - फोटो : social media
शान 
बॉलीवुड सिंगर शान का नाता भी मध्य प्रदेश से है। उनका जन्म खंडवा में हुआ था। उन्हें उनके एल्बम 'तनहा दिल' से खासी पहचान मिली। शान को हमेशा से गायकी का शौक नहीं था, पिता की मौत के बाद उन्हें छोटी उम्र में ही गाना पड़ा। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं।

15 of 30
पलक मुछाल - फोटो : instagram
पलक मुछाल
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वालींं पलक ने चार साल की उम्र से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। पलक मुछाल के अंदर समाजसेवा की भावना इस कदर है कि वे अब तक 1057 गरीब बच्चों का हार्ट ऑपरेशन करवा चुकी हैं। इसके लिए पलक का नाम गिनीज रिकॉर्ड और लिम्का बुक तक में दर्ज हो चुका है। पलक अब तक 17 भाषाओं में 100 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

16 of 30
दिव्यांका त्रिपाठी  - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी 
भोपाल में जन्मीं दिव्यांका की स्कूली पढ़ाई भोपाल के 'नूतन कॉलेज' से हुई। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी किया, जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक भी मिला था। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत भोपाल में ही आकाशवाणी में बतौर एकंर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्ट लिया जहां वो 'मिस ब्यूटीफुल स्किन' के लिए चुनी गईं। साल 2005 में ही वो 'मिस भोपाल' के लिए भी चुनी गईं। उन्हें असली पहचान सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से मिली। इसके बाद स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से इशिता के किरदार ने उन्हें एक अलग ही पहचान दे दी।

17 of 30
अंकिता लोखंडे  - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे 
इंदौर में जन्मीं अंकिता लोखंडे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लगातार बुलंदियों को छू रही हैं। पवित्र रिश्ता के साथ-साथ अंकिता ने झलक दिखला जा और कॉमेडी सर्कस में भी काम किया है।

18 of 30
सारा खान - फोटो : Social media
सारा खान
मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकीं सारा खान का जन्म भोपाल में हुआ था। उन्हें असली पहचान सीरियल 'सपना बाबुल का बिदाई' से मिली। कई सीरियल में काम करने के साथ-साथ ही सारा ने कई फिल्मों में भी सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है जैसे कि 'हमारी अधूरी कहानी'। सारा को साल 2017 में टीवी जगत में अपने सहयोग के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

19 of 30
सौम्या टंडन - फोटो : instagram
सौम्या टंडन 
सौम्या टंडन का भी जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था। सौम्या का शुरुआत से ही मॉडलिंग और एक्टिंग में इंटरेस्ट रहा। साल 2006 में सौम्या 'फेमिना कवर गर्ल' के लिए भी चुनी गईं। इसके बाद सौम्या बहुत से टीवी शो जैसे कि 'डांस इंडिया डांस' और 'जोर का झटका' में भी दिखीं। इसके साथ ही सौम्या साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म 'जब वी मेट' में करीना की छोटी बहन रूप का किरदार निभाती भी नजर आई थीं।

20 of 30
पटौदी परिवार - फोटो : Social media

वहीं बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और उनके पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। इनकी रिहाइश और मिल्कियत यहीं की है। आज भी पटौदी खानदान की ढेरों संपत्ति यहां है। सैफ के पिता यानी मशहूर किक्रेटर टाइगर जो असल में एक नवाब खानदान से थे, उनका जन्म आजादी से पहले 5 जनवरी 1941 को भोपाल में हुआ था। अब भी परिवार की पुश्तैनी रिहायश यहां है।

21 of 30
अरुणोदय सिंह - फोटो : Instagram
अरुणोदय सिंह
अभिनेता अरुणोदय सिंह का भी मध्य प्रदेश से नाता है। उनका जन्म मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुआ था। वह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं। अरुणोदय ने अपने करियर की शुरुआत पियूष झा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' से वर्ष 2009 में की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कश्मीरी फ्रीडम फाइटर की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह फिल्म 'आयशा' में नजर आये थे। यह अनिल कपूर के होम प्रोडक्शन की फिल्म थी। इसमें उनके अलावा अभय देओल और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने 'जिस्म 2', 'ये साली जिंदगी' और 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

22 of 30
कुमुद मिश्रा
कुमुद मिश्रा
कुमुद मिश्रा को हिंदी सिनेमा में पहचान इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से मिली। इसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में नजर आये। इनमें फिरंगी, एमएस धोनी, रुस्तम, एयरलिफ्ट, बैंगिस्तान, लेकर हम दीवाना दिल आदि फिल्में शामिल हैं। ये मध्य प्रदेश केे रीवा से आते हैं। हाल ही में अभिनेता कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

23 of 30
पल्लवी जोशी - फोटो : social media
पल्लवी जोशी
पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'बदला' और 'आदमी सड़क का' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में कीं और बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। पल्लवी को फिल्म 'द ताशकन्द फाइल्स' के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का 67वां राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पल्लवी का जन्म तो मुम्बई में हुआ था, लेकिन मध्य प्रदेश से गहरा नाता है।

24 of 30
मोहन जोशी - फोटो : Social media
मोहन जोशी
मोहन हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ फिल्मों में नजर आते हैं। उनका जन्म 12 जुलाई 1953 को बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था। मोहन जोशी ने अपनी शुरूआती पढ़ी बेंगलुरु से की। उसके बाद स्नातक की पढाई के लिए मुंबई चले गये, लेकिन वहां उनका मन पढाई में ना लगकर अभिनय जगत की ओर आकर्षित हो गया। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने का निश्चय किया।

25 of 30
शरत सक्सेना - फोटो : Twitter
शरत सक्सेना
शरत सक्सेना बॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। इनका जन्म मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था। शरत ने 250 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।

26 of 30
मुकेश तिवारी - फोटो : Social media
मुकेश तिवारी
अभिनेता को गोलमाल सीरीज के वसूली भाई के किरदार के लिए अब भी याद किया जाता है। मध्य प्रदेश के सागर शहर में जन्में मुकेश ने 'चाइना गेट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने जगेरा की भूमिका निभाई थी।

27 of 30
गोविंद नामदेव - फोटो : अमर उजाला
गोविंद नामदेव
इनका जन्म भी मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। उन्होंने 'शोला और शबनम' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और फिर कई फिल्मों में काम किया। वह लगभग 12-13 वर्षों तक एनएसडी का भी हिस्सा रहे।

28 of 30
मुश्ताक खान - फोटो : Social media
मुश्ताक खान
अभिनेता ने तीन दशकों तक मनोरंजन जगत में काम किया। मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश के बैहर शहर में हुआ था। वे हम हैं राही प्यार के, जोड़ी नंबर 1 और वेलकम जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे।

29 of 30
सचिन नायक - फोटो : Social media
सचिन नायक
सचिन नायक एक अभिनेता और मॉडल हैं, जिनका जन्म मध्य प्रदेश के टाडा गांव में हुआ था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वह अब तक 75 से अधिक हिंदी फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

30 of 30
स्वानंद किरकिरे - फोटो : Social media
स्वानंद किरकिरे
अभिनेता इंदौर के एक लोकप्रिय लेखक और गायक भी हैं। वह एक गीतकार और संवाद लेखक के रूप में भी उन्हें प्रसिद्धी मिली। बॉलीवुड के साथ अलावा उन्होंने स्वानंद ने मराठी फिल्म उद्योग में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें