एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक शशांक घोष की फिल्म 'फ्रेडी' में अलाया एफ ने कार्तिक आर्यन के साथ काम किया। इस फिल्म का निर्माण भी एकता कपूर ने ही किया था और यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। फिल्म 'यू टर्न' में अलाया एफ को शामिल करने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए एकता कपूर कहती हैं, 'अलाया एफ ने अपनी पहली फिल्म 'जवानी जानेमन' से मेरा ध्यान खींचा। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिनकी स्वाभाविक स्क्रीन उपस्थिति और उनके अंदर कला के प्रति समर्पण की भावना है। वह युवा अपरंपरागत और आत्मविश्वासी हैं, उनके अंदर एक चिंगारी है। मैंने देखा है कि वह जोखिम लेने से नहीं डरती हैं और एक अभिनेत्री के रूप में खुद को आगे बढ़ा रही हैं।