फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashmit Patel: करियर से लेकर रिलेशनशिप तक विवादों में रहे हैं अश्मित, इस पाकिस्तानी हसीना के साथ जुड़ा था नाम

Fri, 13 Jan 2023 07:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ashmit Patel - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अश्मित का एक परिचय यह भी है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई हैं। अश्मित छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक हर जगह अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में फिल्म 'इंतहा' से एक्टिंग करियर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। मगर वह अपने अभिनय से ज्यादा कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे। इंडस्ट्री में डेब्यू के साथ ही उनका नाता विवादों से जुड़ गया। आइए जानते हैं अश्मित की जिंदगी से जुड़े विवादों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
अश्मित पटेल-वीना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अश्मित पटेल वर्ष 2010 में कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' में नजर आए। इस शो में अश्मित का नाम पाकिस्तान की कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक से जुड़ा। दोनों रोमांस की वजह से सुर्खियों में रहे थे। वीना मलिक ने भी तब बिग बॉस की वजह से देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का रोमांस बिग बॉस में इस कदर हावी था कि कई फुटेज टीवी पर दिखाने के लायक नहीं थे और मेकर्स को उन्हें कट करना पड़ा था। शो के खत्म होने के बाद वीना मलिक ने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए थे। वीना मलिक ने एक इंटरव्यू में बाद में कहा था कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अश्मित पटेल उनके इनरवियर तक धोते थे। वीना ने कहा था, 'जब आप किसी से मिलते हैं, कुछ वक्त तक साथ रहते हैं तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है। लेकिन मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया, बल्कि वही मेरे पीछे पड़ा हुआ था।'
Shark Tank India 2: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से खाली हाथ लौटने के बाद भी चमकी गणेश की किस्मत, संवर गया डूबता बिजनेस
विज्ञापन

3 of 4
अश्मित पटेल-महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया
अश्मित पटेल का नाम एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ा था। रिया के साथ उनका सनसनीखेज एमएमएस लीक हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे फर्जी बताया था। इस वीडियो में दोनों संदिग्ध अवस्था में नजर आए थे। रिया सेन ने तब कहा था कि उन्हें इस एमएमएस की वजह से बहुत नुकसान हुआ तो वहीं अश्मित पटेल पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस कदम को उठाने का आरोप लगा था। इसके अलावा अश्मित पटेल चार वर्ष पहले टीवी एक्ट्रेस और मॉडल महक चहल के साथ सगाई को लेकर भी चर्चा में आए। दोनों कुछ वर्ष लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन आपसी तकरार के चलते दोनों अलग हो गए और रिश्ता टूट गया। 
Rakhi Sawant: राखी ने जान-बूझकर साझा कीं शादी की तस्वीरें! बोलीं- समझ नहीं आता क्यों मुकर गए आदिल?
विज्ञापन

4 of 4
अश्मित पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अश्मित पटेल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट निर्देशक की थी। उन्होंने 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'आवारा पागल दीवाना', 'राज', 'फुटपाथ' जैसी फिल्मों में विक्रम भट्ट के साथ काम किया। इसके बाद विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'इंतहा' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद अश्मित 'मर्डर', 'सिलसिले', 'फाइट क्लब', 'दिल दिया है', 'कुड़ियों का है जमाना', 'टॉस', 'नजर', 'जय हो', 'डोंगरी का राजा' और 'निर्दोष' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
Shehzada Trailer: एक्शन से भरपूर 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, RRR के निर्देशक का भी फिल्म से है मजेदार कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें