फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफाइल: अमीर बिजनेसमैन की बेटी हैं राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता, प्रेग्नेंसी के दौरान पति का शिल्पा शेट्टी से चला था अफेयर

Thu, 29 Jul 2021 12:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा-कविता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। बिजनेसमैन पर लगे आरोपों के बाद से ही शिल्पा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री राज कुंद्रा के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर भी हैं। शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं और उनके पति नौ कंपनियों के मालिक हैं। खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फिल्मी करियर हिट रहा है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि राज पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।  तो आइए जानते हैं इनके बारे में। बता दें कि राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के एक बड़े व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। खैर बात करते हैं उनकी पहली पत्नी की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा-कविता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राज कुंद्रा ने पहली शादी कविता कुंद्रा से की थी, लेकिन उन्होंने कविता से 2006 में आपसी कलह के चलते तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि इसके बाद कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए। राज और कविता कुंद्रा की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कविता ने साफ-साफ शिल्पा शेट्टी को अपने तालाक का दोषी बताया। राज और शिल्पा पहले बिजनेस पार्टनर बने और वहां से इस कहानी ने प्यार का मोड़ ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
raj and kavita
राज ने सबसे पहले शिल्पा को एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी। इसी दौरान दोनों मीडिया की नजरों में आ गए और इनकी लव स्टोरी सुर्खियां बटोरने लगीं। वहीं, शिल्पा की मां ने भी शिल्पा पर शादी के लिए दवाब डालना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों आपस में ज्यादा घुलने-मिलने लगे। कहा जाता है कि जिस समय राज कुंद्रा शिल्पा के साथ इश्क लड़ा रहे थे, उस समय उनकी पत्नी कविता गर्भवती थीं। कविता की डिलीवरी होने के बाद राज कुंद्रा ने पत्नी को तलाक दे दिया।

4 of 5
raj and kavita
वहीं, इन नजदीकियों को बढ़ता देख राज की पहली पत्नी गुस्से से लाल हुए जा रही थीं और उन्होंने शिल्पा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। ऐसी खबरें थीं कि कविता ने शिल्पा को मैरिज ब्रेकर तक कह डाला। कविता ने अपनी आपबीती पर बताया कि राज ने उन्हें बेटी डेलीना के जन्म के दो महीने बाद ही तलाक का नोटिस दे दिया। उधर, राज और शिल्पा का मिलना-जुलना और भी ज्यादा बढ़ता गया। ऐसे में शिल्पा ने कविता द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raj and kavita
राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता भी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। कविता का जन्म लंदन में हुआ था। कविता खूबसूरती के मामले में शिल्पा को टक्कर देती हैं।  बता दें कि राज और कविता ने साल 2003 में शादी रचाई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें