फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: आशा पारेख से बात करने से घबराते थे पुरुष, लाखों दिलों की धड़कन असल जिंदगी में रह गईं अकेली

Sat, 02 Oct 2021 12:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशा पारेख - फोटो : Social Media
60 और 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों की जब भी बात होती है तो उसमें आशा पारेख का नाम जरूर शामिल होता है। अपने समय में आशा पारेख ने फिल्मी पर्दे पर राज किया। उनके चुलबुले अंदाज और ग्लैमरस अवतार ने प्रशंसकों का दिल उस दौर में खूब जीता। हालांकि आशा पारेख ने भी अपने जीवन में एक संघर्ष देखा और फिल्मों में कई रिजेक्शन का सामना करने के बावजूद कभी भी हार नहीं मानी। आज आशा पारेख के जन्मदिन पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताएंगे।

गुजरात में हुआ था आशा पारेख का जन्म

आशा पारेख आज 79 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 2 अक्तूबर 1942 में गुजरात में हुआ था। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाली आशा पारेख की माता मुस्लिम और पिता गुजराती थे। बता दें कि आशा पारेख को 60-70 के दशक में सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनकी फीस के लिए भी जाना जाता था। आशा पारेख उस दशक में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार थीं।
विज्ञापन

2 of 5
आशा पारेख - फोटो : Social Media
बाल कलाकार के रूप में की थी शुरुआत

आशा पारेख ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप हो गईं। लेकिन उन्होंने इसके बावजूद हार नहीं मानी और 16 साल की उम्र में उन्होंने अभिनेत्री के रूप में वापसी करने का फैसला किया। लेकिन फिल्म गूंज उठी शहनाई के लिए निर्माता विजय भट्ट ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
आशा पारेख - फोटो : Social Media
सुबोध मुखर्जी ने दिया मौका

विजय भट्ट के अभिनेत्री के रूप में उन्हें रिजेक्ट करने के ठीक आठ दिन बाद उन्हें निर्माता सुबोध मुखर्जी और नासिर हुसैन ने एक बड़ी फिल्म ऑफर की। फिल्म का नाम था दिल देके देखो और उसमें आशा पारेख के अपोजिट थे शम्मी कपूर। ये फिल्म आशा पारेख के करियर की बेहतरीन फिल्म साबित हुई और उन्होंने इसके बाद कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और कई अलग फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग जगह बनाई।

4 of 5
आशा पारेख - फोटो : Social Media
पुरुष बात करने से डरते थे
 
आशा पारेख ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी ऑन-स्क्रीन छवि कुछ इस कदर बन गई थी कि पुरुष उनसे बातचीत करने में कतराने लगे थे। आशा पारेख ने कहा था, ‘असल जिंदगी में पुरुष मेरी तारीफ करने से हिचकते हैं, मुझसे बात करने से कतराते हैं। मुझे याद है कि एक बार मैंने गाने 'अच्छा तो हम चलते हैं' के लिए सफेद शरारा पहना था। फिल्म के डायरेक्टर जे ओम प्रकाश साब थे और उन्होंने मुझे कहा तुम बहुत अच्छी लग रही हो।' आशा पारेख ने बताया कि इतना ही नहीं वो वैसा ही सफेद शरारा अपनी बेटी पिंकी के लिए लेकर गए’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा पारेख - फोटो : Social Media
आशा पारेख ने नहीं की शादी

पर्दे पर लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिलकुल अकेली हैं। आशा पारेख ने शादी नहीं की है। हालांकि आशा पारेख को शादी न करने का कोई अफसोस नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं था कि आशा पारेख शादी नहीं करना चाहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा पारेख नासिर हुसैन के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन नासिर पहले से ही शादी-शुदा थे। आशा पारेख अपने रिश्ते को किसी मुकाम तक ले जाने में असल रही। रिपोर्ट्स की माने तो वो नासिर हुसैन से इतना अधिक प्यार करती थीं तो उन्होंने जीवन भर अकेले रहने का फैसला किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें