बॉडी शेमिंग फिल्मी दुनिया का एक ऐसा घिनौना सच है, जिसका शिकार कई अभिनेत्रियां हो चुकी हैं। बेशक तमाम अभिनेत्रियां अपने लुक को ग्लैमरस और सिजलिंग बनाने के लिए जिम में घंटों पसीने बहाती हैं, लेकिन जब भी कोई अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के बाद अपने बेबी को इस दुनिया में लेकर आती है, तब उन्हें शरीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिसका नतीजा ये होता है कि, एक्ट्रेस का वजन बढ़ जाता है और ये बात काफी आम भी है।
लेकिन सोशल मीडिया पर नजर बनाए बैठे एक्टिव यूजर्स के लिए ये एक मौके से कम नहीं होता है, जिसमें वह एक्ट्रेसेस को उनके लुक के लिए काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं। कई एक्ट्रेस इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेस होती हैं, जो उन्हें उनके वजन की वजह से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स को करारा जवाब देती नजर आई थीं, जिस वजह से इन अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ की गई थी।