फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha@90: आशा भोसले ने खुद को बताया आखिरी मुगल, 90वें जन्मदिन का शानदार जश्न मनाने की तैयारी

Tue, 08 Aug 2023 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेजेंडरी गायिका आशा भोसले आगामी 8 सितंबर को अपने 90वां जन्मदिन पर दुबई में होने जा रहे म्यूजिक कंसर्ट में परफॉर्म करने जा रही है। आशा भोसले 10 वर्ष की उम्र से गा रही है। साल 1945 में आशा भोसले मुंबई आई तब से वह निरंतर गाने गा रही है। आशा भोसले कहती है कि उम्र से भले ही 90 साल की हो गई हैं, लेकिन दिल से 20 साल की ही हैं । यही वजह है कि वह आज तक  गा रही हैं । म्यूजिक कंसर्ट में ढाई से तीन घंटे लगातार स्टेज पर परफॉर्म करने से उन्हें  थकान नहीं महसूस होती है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशा भोसले ने खुद को संगीत की दुनिया की दुनिया का  आखिरी मुगल बताया और आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बात कही।
Ira Khan: आमिर खान और रीना दत्ता के तलाक पर इरा खान का सनसनीखेज खुलासा, हां, मेरे मानसिक स्वास्थ्य की वजह...
विज्ञापन

2 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
90वां जन्मदिन पर दुबई में होने जा रहे संगीत आयोजन को लेकर आशा भोसले कहती हैं, ’अपना 90वां जन्मदिन मनाने और एक दशक बाद मंच पर वापसी की तैयारी करते हुए मैं बेहद आनंदित हूं और इस शानदार आयोजन के लिए कार्यक्रम के आयोजक  का शुक्रिया अदा करती हूं। संगीत मेरी जीवन रेखा है और अपने प्रिय प्रशंसकों के साथ अपने सुरीले गीतों को साझा करने का यह अवसर एक बार फिर भावनात्मक एवं यादगार होने जा रहा है। मिलजुल कर कुछ और जादुई यादों को रचने और संगीत की शक्ति का आनंद लेने के इस अवसर के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेजेंडरी गायिका आशा भोसले ने अब तक सब भाषाओं में मिलाकर 12,000 गाने गाए हैं। आशा भोसले ने कहा, '12000 गीतों को गाने में कितना समय लगा होगा। घर बच्चों को संभालते हुए मैंने कैसे इतने गाए हैं, मुझे सब याद हैं। मुझे सब बातें याद आती हैं। इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मुझे पता है। बहुत सारे लोग तो मेरे सामने ही पैदा हुए हैं। मैं संगीत की दुनिया की आखिरी मुगल हूं। पिता जी से गाना बचपन में सुना, तभी से गा रही हूं। सोचा नहीं था कि एक दिन प्लेबैक सिंगर बनूंगी। लेकिन जिंदगी में कुछ ऐसा मोड़ आया कि मैं प्लेबैक सिंगर बन गई।'

4 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उम्र के इस पड़ाव पर भी आशा भोसले ने कभी रियाज करना नहीं छोड़ा। वह कहती हैं, 'आप जो भी कर रहे हैं, उसका अभ्यास करना बहुत जरूरी है। अगर मैं सुबह सात बजे उठती हूं, तो नौ बजे तक रियाज करती हूं। अगर कभी सुबह पांच बजे भी उठ गई तब भी रियाज पर बैठ जाती हूं। कभी -कभी रात को नींद नहीं आती तो रात के दो बजे भी तानपुरा लेकर बैठ जाती हूं। आप जिस किसी भी क्षेत्र में हो उसमे खुद को समर्पित करना पड़ता है, तभी आपको सफलता मिलती है।' 
विज्ञापन

5 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज की युवा पीढ़ी के बारे में आशा भोसले ने कहा, 'आप जिस काबिल हैं। वह काम करें, लेकिन पहले खुद को परख लें कि जीवन में आपको क्या बनना है ?  काम कोई भी हो उसमे मेहनत बहुत जरूरी है। काम क्या है, यह मत सोचो। जो आपको पसंद हैं, उसमे खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दो।' आज के गीत संगीत के बारे में आशा भोसले ने कहा, 'पहले जमाने में किसी के भी फोन नंबर याद रहते थे,लेकिन आज नंबर देखने के लिए मोबाइल फोन देखना पड़ता है। ठीक उसी तरह से पुराने जमाने के गाने ही याद रहते थे और आज के गाने दो दिन  में भूल जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Asha@90 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज के गीत संगीत और रीमिक्स के बढ़ते प्रभाव के बारे में आशा भोसले ने कहा, 'आज भी लोग पुराने गाने ही रिमिक्स हो रहे हैं, सुनकर बुरा नहीं लगता। क्योंकि आज की पीढ़ी को वह पसंद है। हमे तो एक दिन जाना ही है, हमारे पीछे नई फसल आएगी। लेकिन नई फसल अच्छी आनी चाहिए। उन्हें यह सोचना चाहिए कि हम कहां से आए हैं। हमारे रीति रिवाज क्या हैं ?  तभी उनका गीत संगीत लंबे समय तक याद किया जा सकेगा।' आगामी 8 सितंबर को दुबई में होने जा रहे म्यूजिक कंसर्ट को लेकर मुंबई में मंगलवार को  आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जैकी श्रॉफ, पूनम ढिल्लो, जमील सईदी, नितिन शंकर, सलीम-सुलेमान, पद्मिनी कोल्हापुरे, सुदेश भोसले  ने लेजेंडरी गायिका आशा भोसले की बहुत सराहना की।
Love All: पर्दे पर दिखेंगे असली बैडमिंटन खेलते असली खिलाड़ी, ट्रेलर में दिखा बल्ले और चिड़िया का अनूठा कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें