Asha@90
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज की युवा पीढ़ी के बारे में आशा भोसले ने कहा, 'आप जिस काबिल हैं। वह काम करें, लेकिन पहले खुद को परख लें कि जीवन में आपको क्या बनना है ? काम कोई भी हो उसमे मेहनत बहुत जरूरी है। काम क्या है, यह मत सोचो। जो आपको पसंद हैं, उसमे खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दो।' आज के गीत संगीत के बारे में आशा भोसले ने कहा, 'पहले जमाने में किसी के भी फोन नंबर याद रहते थे,लेकिन आज नंबर देखने के लिए मोबाइल फोन देखना पड़ता है। ठीक उसी तरह से पुराने जमाने के गाने ही याद रहते थे और आज के गाने दो दिन में भूल जाते हैं।'