फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की नौकरी छोड़ बने थे सिंगर और अब हैं मोदी के मंत्री, चमड़ी उधेड़ने की धमकी देकर आए चर्चा में

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाबुल सुप्रियो
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा के बाद उन्होंने कुछ लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी दी जब वह लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इससे पहले भी बाबुल सुप्रियो ने कई बार विवादित बयान दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
babul suprio - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया था। बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। बाबुल सुप्रियो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के वक्त यह फैसला किया गया था, मगर हम इस पर अमल नहीं कर पाए हैं। अगर हम पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करेंगे तो हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।'
विज्ञापन

3 of 6
बाबुल सुप्रियो का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा जिले में हुआ था। 47 साल के बाबुल सुप्रियो के घर में शुरुआत से संगीत का माहौल था। उनके दादा बानिकांथा भी एक संगीतकार और गायक थे। स्कूली दिनों में बाबुल ने कई संगीत कॉम्पिटिशन जीते।

4 of 6
babul supriyo
उन्होंने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में भी परफॉर्मेंस दी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन ऐसा नहीं है कि बाबुल सिंगर बनना चाहते थे। ग्रेजुएशन में कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम किया।
विज्ञापन

5 of 6
babul supriyo - फोटो : self
बैंकिंग में जब बाबुल सुप्रियो का मन नहीं लगा तो उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने की सोची। 1992 में बाबुल सुप्रियो कोलकता से मुंबई पहुंचे यहां उन्होंने कल्याण जी से मुलाकात की और लाइव शो करने लगे। कई साल लाइव शो करने के बाद उन्हें पहचान मिली 2000 में आई ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'दिल ने दिल को पुकारा' से।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो के गाए गानों में 'हंगामा' का 'परी परी है एक परी', 'हम तुम' का टाइटल ट्रैक और 'फना' का 'चंदा चमके' काफी लोकप्रिय रहे। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन शो 'के फॉर किशोर' को होस्ट भी किया। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के कई सीरियल के ओपनिंग थीम्स भी गाए। बाबुल सुप्रियो मार्च 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए फिलहाल वह मोदी सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें