शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। खास बात यह है कि उन्होंने अपना डेब्यू पिता के साथ किया है। यह एड एक स्ट्रीटवियर ब्रांड का था, जिसके लिए उन्होंने किंग खान को निर्देशित किया। Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात करते हुए आर्यन ने कहा कि अपने पिता के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण नहीं रहा, क्योंकि अपने अनुभव और समर्पण से वह सेट पर सबका काम आसान कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख पूरे क्रू को भी सहज महसूस कराते हैं और सभी के लिए जबरदस्त सम्मान रखते हैं। आर्यन के अनुसार, जब वह सेट पर होते हैं तो हमेशा अतिरिक्त ध्यान देना सुनिश्चित करते हैं, इसलिए वह कुछ भी सीखने से नहीं चूकते। Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
बताया जा रहा है कि फिल्म में वह डबल रोल में दिखेगे। इसका निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे हैं। जून के महीने में इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म के बाद वह डंकी में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। किंग खान की यह फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान