क्रूज ड्रग्स मामले में करीब एक महीने का समय जेल में बिताने के बाद आर्यन खान की घर वापसी हो चुकी है। आर्यन को क्रूज ड्रग्स छापेमारी के दौरान एनसीबी द्वारा हिरासत में लिया गया था और आठ अक्तूबर से उसे आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया था। इस दौरान आर्यन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और गौरी आर्यन के घर लौटने से बेहद खुश हैं लेकिन उन्हें उसकी सेहत की चिंता भी है। ऐसे में आर्यन का कई बार हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
आर्यन का ऐसे ख्याल रख रहे शाहरुख-गौरी
जेल में रहने के दौरान ऐसी खबरें आई थी कि आर्यन ढंग से खाना नहीं खा रहा था ऐसे में आर्यन के खून की जांच करवाने के बाद उसे सही डायट दी जाएगी जिससे उसके शरीर की कमी पूरी हो सके। आर्यन के सिर्फ शरीर की नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ का भी ख्याल रखा जा रहा है। शाहरुख और गौरी चाहते हैं कि जल्द से जल्द आर्यन की थैरेपी शुरू हो ताकि उसने जेल में जो कुछ भी महसूस किया वह उससे उबर सके।