आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ आर्यन खान की रिहाई पर उनकी बहन सुहाना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया है, जो उनकी बचपन की तस्वीरों से बना हुआ है। इस कोलाज की सभी तस्वीरें एक ही समय की हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सुहाना और आर्यन अपने पापा शाहरुख खान के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुहाना और आर्यन कैमरे लिए अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान भी अपने बच्चों के साथ खुश हैं।