आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, कोर्ट में एनसीबी की तरफ से कहा गया है कि आर्यन के फोन में ड्रग की चौंका देने वाली आपत्तिजनक तस्वीरें पाई गई हैं। आर्यन ड्रग्स के बारे में कोड वर्ड में चैटिंग करते थे। एनसीबी ने अब 11 अक्तूबर तक के लिए हिरासत की मांग की है। एनसीबी ने कहा था, हमें पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसलिए हमें रिमांड दी जाए, ताकि सभी से अच्छे से पूछताछ हो सके। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड दे दी है।