फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: फरदीन खान के वकील ने आर्यन खान केस पर दी प्रतिक्रिया, बताई केस में चूक की वजह

Sat, 16 Oct 2021 07:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद हैं। इस मामले में दायर जमानत याचिका पर अदालत 20 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी। इसी बीच ड्रग्स मामले में फरदीन खान और भारती सिंह का केस लड़ने वाले वकील अयाज खान ने आर्यन खान मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अयाज खान ने बताया कि उन्होंने किस तरह फरदीन खान और भारती सिंह के केस को हैंडल कर कुछ ही दिनों में जमानत दिलवाई थी। 

इतना ही नहीं अयाज खान ने यह भी बताया कि आर्यन खान मामले में कहां समस्या आई और किस एक जगह देरी हुई। उन्होंने फरदीन और भारती के मामले से आर्यन के केस की तुलना करते हुए बताया कि उसे कैसे अलग तरह से संभाला जा सकता था। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अयान खान ने बताया कि 'जब पहली बार मुझे फरदीन खान के मामले के बारे में पता चला तो सबसे पहले मैंने पूरे मामले के तथ्यों को देखा। फरदीन खान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मैंने महसूस किया कि वह एक ग्राम कोकीन खरीदने की कोशिश कर रहे थे और नासिर शेख नाम के पेडलर के पास कोकीन की मात्रा ज्यादा थी। 

विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

अयाज के मुताबिक मामले में फरदीन की भूमिका उपभोग के प्रयास की थी और वह भी सिर्फ एक ग्राम और यह एक जमानती अपराध है। एक ग्राम बहुत छोटी मात्रा है और उन दिनों उतनी मात्रा के लिए 6 महीने की सजा या फिर 10 हजार का जुर्माना या फिर 1 दिन से लेकर 6 महीने तक की सजा थी। उस समय यह अधिसूचना दी गई थी कि 2 ग्राम तक की मात्रा छोटी मात्रा मानी जाती थी।' इसलिए वह एक छोटा सा अपराध था।

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

अयाज खान ने बताया कि 'मामले के हालात को देखते हुए हमने डिफेंस किया कि यह अभियोजन का मामला है। फरदीन एक ग्राम कोकीन ले रहे थे जो एक छोटी मात्रा है। हम ऐसे मामलों में जमानत चाहते हैं, आप उन्हें जेल में नहीं रख सकते। हालांकि, तब अभियोजन पक्ष ने यह तर्क दिया था कि फरदीन लंबे समय से ड्रग्स का सेवन कर रहे था। ऐसे में मेरा तर्क था कि अगर वह लंबे समय से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं तब भी वह एक उपभोक्ता ही हैं। उस समय जिरह चलती रही और फरदीन 2 या 3 दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में रहे थे।'

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आर्यन खान केस पर बात करते हुए अयाज खान ने कहा कि 'आर्यन के केस में समस्या यह है कि एनसीबी ने शुरू में ही आर्यन के खिलाफ उपभोग के लिए मामला दर्ज किया। उन्होंने आर्यन पर धारा 27, 28 और 29 लगाईं। धारा 28 उपभोग करने का प्रयास है, धारा 29 उपभोग करने की साजिश है और धारा 27 उपभोग के लिए है। लेकिन चार्जेस के मुताबिक, सजा सिर्फ उपभोग के लिए दी जा सकती है। एनसीबी को जब मौका मिला तो उन्होंने आर्यन का वॉट्सऐप खंगाला और बाकी चीजें सामने आईं। साथ ही, शायद इस मामले में गवाह भी थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अयाज खान ने आर्यन और फरदीन के केस की तुलना करते हुए कहा कि दोनों मामलों के बीच सिर्फ एक ही बात समान है कि हम जमानत के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़े। फरदीन को पहले दिन जब कोर्ट में पेश किया गया, मैंने अपनी जमानत अर्जी दाखिल की, जो कि आर्यन के मामले में नहीं हुआ। हमने जमानत के लिए अर्जी दी और मामला अगले दिन सुनवाई के लिए आया। एनसीबी ने जवाब दाखिल किया, हमने तर्क दिया और हम बाहर हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें