समीर और क्रांति की शादी की तस्वीरें
- फोटो : ट्विटर
इससे पहले समीर वानखेड़े की दूसरी पत्नी क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए कहा था- मैं और मेरे पति समीर जन्म से हिंदू हैं। हमने कभी किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण नहीं किया। हम दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू हैं जिन्होंने मेरी मुस्लिम सास से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पहली शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी, दोनों का 2016 में तलाक हो गया। समीर और मैंने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत 2017 में शादी की।