फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail: 25 दिन बाद आर्यन खान को मिली जमानत, सतीश मानशिंदे बोले- सत्यमेव जयते

Thu, 28 Oct 2021 09:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सतीश मानशिंदे, शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बीते कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार इस मामले में लंबे इंतजार के बाद जमानत मिल गई है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को इस केस के लिए चुना। सतीश इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त के केस लड़ चुके हैं। 

ऐसे में आर्यन खान की रिहाई के लिए वकील सतीश मानशिंदे ने शुरुआत से ही अपनी जी-जान लगा दी। केस लड़ते हुए सतीश ने सबसे पहले आर्यन की रिहाई के लिए जमानत याचिका दायर की। लेकिन, 4 अक्तूबर की शाम मुंबई की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 7 अक्तूबर और 20 अक्तूबर को कोर्ट ने फिर से आर्यन की जमातन याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद वकील सतीश मानशिंदे ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। मामले में हर बार आर्यन की याचिका खारिज होने पर इस केस पर काम कर रहे एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सत्यमेव जयते कहकर अपना पक्ष रखते थे। हालांकि, इस बार उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके विपरीत आज आर्यन की जमानत के बाद पहली बार शाहरुख, सतीश मानशिंदे और उनकी लीगल टीम के साथ नजर आए। सामने आई एक तस्वीर में शाहरुख खान के साथ मानशिंदे का परिवार भी शामिल था। तस्वीर में आर्यन की जमानत के बाद शाहरुख के चेहरे पर भी संतुष्टि के भाव दिखे। 

4 of 5
सतीश मानशिंदे, शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर

वहीं, इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को जवाब देते हुए सतीश मानशिंदे ने इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही आर्यन के पास ना कोई ड्रग्स मिला, ना कोई सबूत, ना कोई सेवन और ना ही कोई साजिश। सत्यमेव जयते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

गौरतलब है कि शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को इस महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन का नाम सामने आते ही वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद है। जिसके बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दे दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें