फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान गिरफ्तार और नट्टू काका का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 03 Oct 2021 08:40 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
घनश्याम नायक, आर्यन खान - फोटो : Social Media
मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी करने के मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को लंबी पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने गिरफ्तारी के बाद आर्यन, मुनमुन व अरबाज मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से तीनों को पांच अक्तूबर तक हिरासत में सौंपने की मांग करते हुए कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
 
Aryan Khan Arrested: शाहरूख का बेटा आर्यन गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में कोर्ट ने एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेजा
विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
यहां से गोवा के सफर पर निकले कोर्डेलिया क्रूज शिप पर शनिवार की देर रात चल रही रेव पार्टी में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के  बेटे आर्यन समेत सात अन्य लोगों को नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते समय जब रंगे हाथ पकड़ा गया तो आर्यन खान ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर रौब गालिब करने की खूब कोशिश की। आर्यन ने हिरासत में लिए जाने को लेकर भी खूब प्रतिरोध किया लेकिन बीच समंदर जब एनसीबी के अधिकारियो ने अपना असली रूप दिखाया और क्रूज शिप को वापस मुंबई तट पर ले चलने का आदेश दिया तो आर्यन के चेहरे का रंग फीका पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक आर्यन को जैसे ही बताया गया कि उसे हिरासत में लिया जा रहा है तो वह तुरंत घुटनों पर आ गया। उसने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया।
 
Aryan Khan Arrested: एनसीबी की पकड़ में आते ही घुटनों पर आया आर्यन खान, एनसीबी अधिकारियों के सामने देर तक गिड़गिड़ाया
विज्ञापन

3 of 10
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर दोबारा खुशियां आई हैं। नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि नेहा ने जुलाई के महीने में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब वो फिर से मां बन गई हैं। दूसरी बार पिता बनने की खुशी अंगद बेदी ने फैंस के साथ साझा की है। अंगद बेदी ने नेहा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशियां जाहिर की है। अंगद ने लिखा, 'भगवान की कृपा से हमें आज एक बेटे की प्राप्ति हुई है। बच्चा और नेहा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अब मेहर को बेबी शब्द आगे बढ़ाना होगा। बेदी ब्वॉय यहां आ गया है। वाहेगुरू मेहर करे। नेहा तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद ये करने के लिए अब हम चारों के लिए हम इसे बेहद यादगार बनाएंगे'।
 
खुशखबर: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने पोस्ट साझा कर लिखा-आ गया बेदी ब्वॉय

 

4 of 10
शिल्पा शेट्टी और गुरु बाबा रामदेव - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ बीते कई दिनों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। हाल ही में शो का सेमीफाइनल एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इस एपिसोड में योग गुरू बाबा रामदेव बतौर गेस्ट शामिल नजर आएंगे। सोनी चैनल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में शो के सभी कंटेस्टेंट और जज शो में पहुंचे योग गुरु बाबा राम देव के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शो की जज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी बाबा राम देव संग योगा करती नजर आईं। अभिनेत्री ने बाबा रामदेव के साथ बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। एक्टर शिल्पा शेट्टी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अपने योग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, फ्रेम में पतंजलि के राजा के साथ ‘अंजलि’। स्वामी जी का हमें आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। योग से ही होगा! आत्मानमस्ते!”
 
सोशल मीडिया: बाबा रामदेव संग योगा करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन



 
विज्ञापन

5 of 10
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन हो गया है। वे काफी संबे समय से बीमार चल रहे थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। हालांकि, हफ्ते भर पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। इससे पहले सितंबर में पिता की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। मनोज को जब पिता के बीमार होने की खबर मिली तब वे केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग बीच में ही छोड़कर दिल्ली निकल गए। मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी पेशे से एक किसान हैं। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। दरअसल, उनके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
दुखद: अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार



 
विज्ञापन

6 of 10
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरू गया है। शनिवार को शो के ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस शो का आगाज किया गया। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने अपने खास अंदाज में एंट्री की। जंगल थीम पर आधारित इस बार के शो में बिग बॉस का घर पिछले सीजन से काफी अलग रहा। शो में अभी तक कुल 13 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी हैं। वहीं, बाकी बचे कंटेस्टेंट आज शो का हिस्सा बनेंगे।  शो के शुरू होने के साथ ही अब कई दर्शक शो से खफा नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बिग बॉस के मेकर्स से नाराज हो गए। लोगों का कहना है कि शो में दौरान  बिग बॉस 13 के विजेता को कोई श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिनका 2 सितंबर को निधन हो गया था। बता दें कि सिद्धार्थ की मौत को एक महीना पूरा हो चुका है। ऐसे में शो में उनकी अनदेखी से फैंस काफी निराश हुए। 
 
Bigg Boss 15: ग्रैंड प्रीमियर में सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी से नाराज हुए फैंस, कहा- फ्लॉप ही होगा यह शो
विज्ञापन

7 of 10
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अपने रिश्ते को लेकर जारी तमाम अटकलों के बीच आखिरकार सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने जाने इस कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को पहले ₹200 करोड़ से अधिक की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं चाहती थीं। बताया जा रहा है कि, 'अपने तलाक के कारण सामंथा काफी हद तक टूट चुकी है और परेशान हैं, उन्हें इस शादी से सिर्फ प्यार और साथ की जरूरत थी। लेकिन अब जब यह सब खत्म हो गया है, तो उन्हें इससे कुछ और नहीं चाहिए।' बता दें कि अभिनेत्री सामंथा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने तलाक के बारे में जानकारी दी।
 
नागा-सामंथा तलाक: अभिनेत्री ने एलिमनी के 200 करोड़ रुपये लेने से किया इनकार, बताई वजह

 

8 of 10
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media
13 सालों से लगातार शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया। नट्टू काका पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।  इस बात की जानकारी खुद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने साझा की थी।  उन्होंने बताया कि नट्टू काका एक लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनके दो ऑपरेशन्स भी हो चुके थे। उम्र के कारण वह रोजाना शूटिंग पर नहीं जा पाते थे लेकिन वह शुरुआत से लेकर अभी तक तारक मेहता की टीम का हिस्सा थे। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक का निधन, कैंसर से हार बैठे जिंदगी


 

9 of 10
जय भानुशाली - फोटो : instagram
बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है और शो के 14 कंटेस्टेंट घर में लॉक हो चुके हैं। सलमान खान के इस रिएलिटी शो का आगाज बहुत ही शानदार रहा। जहां सभी कंटेस्टेंट्स को अपने अंदर के प्राणी को देखने का मौका मिला तो वहीं जय भानुशाली पहले ऐसे कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने बिग बॉस  के घर में एंट्री ली। जय को खुद सलमान खान ने पूरे घर का मुआयना करवाया। हालांकि जय को बिग बॉस के शानदार घर की जगह जंगल में ही रहना पड़ा।  जहां जय के फैंस एक तरफ उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर खुश हैं तो वही कोई है जो जय भानुशाली के बिना बिलकुल उदास हो गया है। वो हैं उनकी लाड़ली बेटी तारा। जय भानुशाली अपनी बेटी तारा के बहुत ही करीब है। हर वक्त अपने पिता के आसपास रहने वाली तारा जय भानुशाली को अपनी आंखो के सामने न देखकर काफी परेशान हो गई और पूरे घर में अपने पिता को ढूंढने लगी।
 
Bigg Boss 15: पूरे घर में पिता जय भानुशाली को ढूंढती नजर आई बेटी तारा, वायरल हुआ वीडियो

 
विज्ञापन

10 of 10
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान पिछले 25 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।वो 55 साल के हैं और उनको फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उन्होंने अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो शाहरुख को जी जान से चाहते हैं। हालांकि, ऐसे भी कई अवसर आये हैं, जब शाहरुख खान की कही हुई बातों को लेकर सब चौंके हैं। ऐसे ही एक बार जब उन्होंने अपने बेटे को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिससे सब हैरान रह गये थे। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं, उनका बेटा आर्यन वो सारे गलत कार्य करे, जो वो जवानी में नहीं कर पाये। अब मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में बेटे आर्यन को लेकर ऐसी बात बोली, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था। इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख 1997 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी भी थीं। कुछ वक्त पहले ही उनका बेटा आर्यन पैदा हुआ था। जब इंटरव्यू में शाहरुख से उनके बेटे के बारे में बात की, तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था।
 
जब शाहरुख ने कहा था: मैं चाहता हूं मेरा बेटा सारे गलत काम करे, ड्रग्स ले और लड़कियों के पीछे भागे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें