फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में मां तो कभी खलनायिका बनकर मशहूर हुईं अरुणा ईरानी, 40 की उम्र में इस निर्देशक संग रचाई शादी

Tue, 18 Aug 2020 07:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अरुणा ईरानी - फोटो : Social Media
फिल्म में जितनी अहम भूमिका हीरो की होती है, उतना ही महत्वपूर्ण किरदार खलनायक का भी होता है। हिंदी सिनेमा में कई कलाकारों ने खलनायक बनकर वाहवाही लूटी है। लेकिन जब बात खलनायिकों की जाएगी तब नाम लिया जाएगा मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी का। उन्होंने 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज उनका जन्मदिन है। 
विज्ञापन

2 of 6
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अरुणा ईरानी का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1961 में 'गंगा जमुना' (Ganga Jamuna) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1962 में आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद अरुणा ने कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभाए। इन फिल्मों में फर्ज, आया सावन झूम के और उपकार जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद महमूद के साथ औलाद, हमजोली, देवी और नया जमाना जैसी फिल्मों भी काम किया। 1984 में आई फिल्म 'पेट प्यार और पाप' के लिए अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

3 of 6
महमूद और अरुणा ईरानी
80 से 90 के दशक में अरुणा ईरानी ज्यादातर फिल्मों में मां के किरदार में नजर आईं। 'बेटा' फिल्म में निभाया गया उनका निगेटिव किरदार खूब पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा अरुणा ईरानी की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। अरुणा का नाम कॉमेडियन महमूद से भी जुड़ा। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।

4 of 6
Aruna Irani - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था- 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे, शायद। इसे आप आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे। अगर होते तो इस रिश्ते को हम जरूर आगे बढ़ाते। प्यार कभी खत्म नहीं होता वो तो हमेशा रहता है। मैं अपने बीते हुए कल को भूल चुकी हूं।' 
विज्ञापन

5 of 6
अरुणा ईरानी और कुक्कू कोहली - फोटो : file photo
उम्र के 40वें पड़ाव में आकार अरुणा ईरानी ने शादी करने का फैसला लिया था। वो निर्देशक कुक्कू कोहली को दिल दे बैठी और बाद में दोनों ने शादी कर ली। कुक्कू कोहली ने ही अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे में ब्रेक दिया था। ये दोनों की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aruna Irani - फोटो : file photo
गौरतलब है कि साल 2000 में अरुणा ने धारावाहिक 'जमाना बदल गया' से छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद 'कहानी घर घर की' (2006-2007), 'झांसी की रानी' (2009-2011), 'देखा एक ख्वाब' (2011-2012), 'परिचय' (2013-2013), 'संस्कार धरोहर अपनो की' (2013-14) जैसे कई टेलीविजन धारावाहिकों में अरुणा अहम किरदार निभा चुकी हैं।

तुर्की यात्रा के बाद आमिर खान सोशल मीडिया पर घिरे, लोगों ने कहा- 'देशद्रोही'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें