अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरुण गोविल दिखेंगे प्रमुख भूमिका में
दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर भगवान राम से जुड़ी इस फिल्म में नजर आएंगे। पिछले दिनों उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि वह जल्द ही राम जन्मभूमि के संघर्षों पर बनी फिल्म '695' में देखने को मिलेंगे। उनकी तस्वीर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में किसी ऋषि की भूमिका में देखने को मिलेंगे। फिल्म में अरुण गोविल के अलावा अशोक समर्थ, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा और गजेंद्र चौहान जैसे कई और अभिनेता भी हैं।
OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला