आर्टिकल 370
- फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिकल 370' इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 'आर्टिकल 370' एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो 'आर्टिकल 370' को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमती है। जियो स्टूडियो और बीजी 62 स्टूडियो की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच सप्ताह के अंत में 81.02 करोड़ रुपये और वर्डवाइड 109.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अपना एक और सफल सप्ताह पूरा कर लिया है।