फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: शो में अपने बेटे शेरू के साथ नजर आ सकती हैं अर्शी खान, सलमान खान का नाम लेकर फैंस को दिया हिंट

Fri, 12 Mar 2021 02:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman and Arshi Khan

बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं अर्शी खान को भला कौन भूल सकता है। मस्त-मौला बेबाक अर्शी ने अपने लाजवाब अंदाज से अलग पहचान बनाई है और फैंस के दिलों पर छा गईं। अर्शी खान बिग बॉस 11 और बिग बॉस 14 दोनों ही एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। अब इन चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा है कि वह बिग बॉस 15 में भी नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
arshi khan
अर्शी खान ने अपने फन और खास तरह की डायलॉग डिलीवरी से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के दो एपिसोड में हिस्सा लिया, लेकिन किसी में भी जीत का सेहरा नहीं पहन सकीं। इन सबके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी रही कि अगले एपिसोड बिग बॉस 14 में भी उन्हें बुलाया गया। अर्शी खान के बारे में अब खबर है कि वे बिग बॉस 15 में आकर एक बार फिर से दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी और मसकरी से सबको हंसाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अर्शी खान - फोटो : Instagram - arshikofficial
एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने बताया कि अपने सॉफ्ट टॉय शेरू से वह बहुत प्यार करती हैं। ये वही शेरू है, जो उन्हें बिग बॉस के घर में मिला था। जब अर्शी घर से बाहर आईं तो इसे भी अपने साथ ले आईं। इनका कहना है कि इससे उन्हें इतना लगाव हो गया है वह अपना बेटा मानने लगी हैं। अर्शी बिग बॉस के घर में भी हमेशा शेरू को लिए फिरती थीं।

4 of 5
Arshi Khan
इन सबके बीच अर्शी ने बताया कि एक पार्टी में एक लड़की मुझसे शेरू को मांगने लगी। तब सलमान सर ने मुझसे इसे दे देने के लिए कहा, लेकिन मैंने कर दिया और कहा कि शेरू मेरा बेटा है। इसलिए मैं किसी और को नहीं दे सकती। तब सलमान सर मुस्कुराए और बोले कि तो अब तुम मां बन गई हो। अच्छी बात है, मां बनने के एहसास को संजोए रखो और अगले सीजन में अपने बेटे के साथ आना। इसे सलमान की तरफ से हिंट्स समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arshi Khan
बता दें कि सॉफ्ट टॉय शेरू बिग बॉस 14 के एक टास्क का हिस्सा था। शेरू के लिए अर्शी की राहुल वैद्य से लड़ाई भी हो गई थी, उन्होंने कहा था कि इसे उठाकर बाहर फेंक देंगे। राहुल ने इसे सिर्फ छिपा दिया था, लेकिन अर्शी के गुस्से ने उन्हें भी क्रोधित कर दिया था। इसके बाद वह लगातार कह रहे थे कि शेरू उन्हें कभी वापस नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें