कपूर परिवार की बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की ठाट का कोई तोड़ नहीं है। उनका नवाबी लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। हो भी क्यों न आखिर वो पटौदी खानदान की अब एकलौती बहू जो हैं। साथ ही अभी हाल ही में सैफ अली खान की दूसरी संतान की मां बनी हैं।
विज्ञापन
2 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर खान अपने लुक, फैशन और स्टाइल का खास ख्याल रखती हैं। कह सकते हैं कि वह खुद एक ट्रेंड सेटर हैं और इस मामले में उन्हें कोई शिकस्त नहीं दे सकता है। वैेसे तो करीना हर तरह के कपड़े पहनती हैं। भारतीय परिधानों और पश्चिमी फैशन की समझ करीना को बखूबी है, लेकिन इन सबके बीच करीना का एक लुक और है, जिससे वह हर जगह छा जाती हैं। वह लुक है नवाबी सूट वाला लुक, जिसे सैफ भी खुद देखते रह जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
kareena kapoor
- फोटो : social media
सूट में उनकी खूबसूरती दर्शाने के लिए शायद एक तस्वीर काफी ना होगी। इस लुक में करीना की कई तस्वीरें हैं, जो उन्हें बेहद आकर्षक बनाती हैं। सफेद रंग के इस सूट में बेबो बेहद सुंदर लग रही हैं और उनके चेहरे पर लगा काला चश्मा तो बस कहर ही ढा रहा है।
4 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
मस्टर्ड येलो कलर के अनारकली सूट और सफेद प्लाजो के साथ पीले दुपट्टे वाले लुक में भी आप करीना का स्टाइल देख सकते हैं। चेहरे पर रौब और चाल में संजीदगी वाला करीना का अंदाज सबको भाता है। पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो में करीना अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बैठी हैं। यहां आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। करीना का अंदाज बाकियों से बिल्कुल हटकर है। सूट पहनकर वह सबसे अलग लग रही हैं। यही कारण है कि करीना का फैशन सेंस जबरदस्त माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 10
kareena
- फोटो : insatgram
सुर्ख लाला सूट में करीना की खूबसूरती को बयान कर पाना काफी मुश्किल है। वह इन कपड़ों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के जरिए करीना कपूर कैमरे के आगे कहर ढा रही हैं। अलग-अलग ऐंगल से खींची गई ये तस्वीरें अभिनत्री के सूट के प्रति प्यार को भी दिखा रही हैं। उन्होंने इस सूट को बड़े प्यार और आराम से कैरी किया है। इस पार्टा में तो सबकी नजरें करीना पर टिकी रह गई थीं।
विज्ञापन
7 of 10
Kareena and Saif
- फोटो : file photo
इस फोटो में करीना पति सैफ अली खान के साथ हैं। करीना का सूट लुक इतना जबरदस्त है कि सैफ फीके पड़ गए हैं। बेबो ने चौड़ी एम्ब्रायडरी वाला सूट पहन रखा है। इसको बड़े झुमको के साथ कैरी किया है। उनके हाथों में ढेर सारी चूड़ियां भी हैं। कुल मिलाकर वे इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।
8 of 10
kareena saif taimur
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीर करीना कपूर खान के जन्मदिन की है। जाहिर है सैफ के लिए जितनी खास उनकी पत्नी हैं उतना ही खास उनका जन्मदिन भी। इसलिए नवाब साहब ने अपनी बेगम के लिए खास इंतजाम किया है और उनके लिए अपनी मोहब्बत का इजहार भी करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं।
9 of 10
सैफ अली खान और करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीर तब की है जब करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की थी। शादी होते ही करीना को नवाबी लुक भा गया था। उस वक्त से ही उन्होंने सूट सलवार पहनने में दिलचस्पी रखना शुरू कर दी थी। सैफ भी कर्तुा पायजामा पहने हुए हैं। करीना पर लाल दुपट्टा काफी फब रहा है।
इस फोटो में करीना कपूर खान के अलावा सैफ अली खान की सबसे बड़ी बेटी सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी नवाबी शान की बात ही कुछ अलग है। दोनों ने बेहद प्यारा सूट कैरी किया है। इस तरह पटौदी खानदान की बहू करीना का सूट के प्रति प्यार साफ झलकता नजर आ रहा है।