अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
इसके अलावा, अरशद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अलग-अलग भाषाओं की इंडस्ट्री एक साथ मिलकर फिल्में बना रही हैं। उन्होंने कहा, "भाषा की बाधाएं पहले ही दूर हो जानी चाहिए थी। मुझे वाकई गुस्सा आता है जब कोई बॉलीवुड या टॉलीवुड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है। मैंने कई लोगों को कई बार सही किया है, मैंने उन्हें बताया कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है।" उन्होंने आगे कहा, "हम सभी इस इंडस्ट्री में एक साथ हैं। मेरी प्रतिस्पर्धा एक-दूसरे से नहीं बल्कि बाकी दुनिया से है। जब मैं एक दिन फिल्म निर्देशित करूंगा, तो मैं सभी को कास्ट करना चाहूंगा, चाहे वे किसी भी इंडस्ट्री से क्यों न हों। भाषा मायने नहीं रखती।"