फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 45: रविवार को 'स्त्री 2' की रफ्तार फिर हुई तेज, जानें कुल कमाई

Sun, 29 Sep 2024 07:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने सातवें हफ्ते में है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 45वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है-
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

Devara Day 2 Collection: दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', लेकिन कलेक्शन में आई गिरावट

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 37वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 39वें दिन उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 40वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 41वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही।

Game Changer: 'गेम चेंजर' के दूसरे गाने का प्रोमो जारी, डांस मूव्स से राम चरण ने लगाई आग, इस दिन होगा धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
42वें दिन 'स्त्री 2' ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन 1.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसके चौथे हफ्ते का कलेक्शन 18.6 करोड़ रुपये हो गया। इसने 44वें दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसके 45वें दिन की कमाई की कमाई पर गौर फरमाएं तो 'स्त्री 2' ने शनिवार को दो करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 584.99 करोड़ रुपये हो गया है। 

Salman Akhtar: 'अगर वह बात करना चाहते हैं.,' जावेद अख्तर के साथ सालों पुरानी अनबन पर भाई सलमान ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें