फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से फेमस हुए एक्टर अरशद वारसी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने साल 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अरशद ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने अपने उस दर्द को बयां किया जब उन्हें काम के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Arshad warsi bike
- फोटो : file photo
अरशद ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के बैनर ABCL तले बनी फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अरशद तीन साल बेरोजगार रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
Arshad Warsi
- फोटो : file photo
अरशद ने बताया था कि तीन साल तक उन्हें किसी ने काम नहीं दिया। वो दर-दर काम के लिए भटकते रहे। इस दौरान उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका बहुत साथ दिया। ये बात उन्होंने अपनी फिल्म 'इरादा' के लॉन्च के दौरान कही।
4 of 5
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी
- फोटो : file photo
अरशद ने बताया कि उन दिनों मारिया नौकरी कर रही थी। जिसके चलते उनका घर ठीक-ठाक चलता रहा। वो अपनी बीवी का शुक्रिया अदा करना कभी नहीं भूलते हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने अरशद की किस्मत को फिर से चमका दिया था।
बता दें कि अरशद वारसी ने बॉलीवुड की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के अलावा धमाल सीरीज और गोलमाल जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनील कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।