बॉलीवुड में फिल्मों के सुपरहिट होने पर निर्माता दर्शकों की डिमांड पर अगला पार्ट बनाते हैं। कई बार इन फिल्मों के सीक्वल एक दुसरे से जुड़े होते हैं, लेकिन कई बार उसी कहानी को अलग तरह से दर्शकों के सामने पेश किया जाता है। वहीं, निर्माता किसी सीक्वल में मुख्य अभिनेताओं को लेकर ही बनाते हैं, लेकिन कई बार सुपरहिट फिल्में देकर भी कुछ कलाकारों को इसके सीक्वल में जगह नहीं मिलती। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसके सीक्वल में लीड अभिनेता को रिप्लेस कर दिया गया।