बायकॉट बॉलीवुड ने बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में आफत मचा रखी हैं। लेकिन अब इसी के बीच सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल भी लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है क्यों जुबिन अक्सर अपने गानो के कारण ट्रेंड करते रहते हैं, लेकिन इस बार मसला कुछ और है, जो उनके करियर के साथ-साथ उनकी छवि पर भी दाग लगा सकता है। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल बीते दिनों से पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जुबिन नौटियाल के नाम के इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए गए हैं, जिसके जरिए सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। लेकिन आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, आइए जानते हैं हमारी इस रिपोर्ट में..