बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप फिल्में...बायकॉट ट्रेंड...सोशल मीडिया पर वायरल होते रणबीर कपूर के पुराने बयानों की बीच 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की उम्मीद पर खरे उतरते हुए ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। जी हां, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही ओपनिंग डे पर यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यहां देखिए रणबीर की अन्य फिल्मों का कलेक्शन...