हाल ही में अर्पिता खान शर्मा ने अपने भाई सलमान खान की जवानी के दिनों की एक फोटो अपने ट्विंटर अकाउंट पर शेयर की जो खूब वायरल हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फोटो के तेजी से वायरल होने के पीछे की वजह क्या है ?
ये भी पढ़ें - आयुष को लेकर सलमान पर फूटा बहन अर्पिता का गुस्सा, 'कब करोगे लॉन्च'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
दरअसल इस फोटो में सलमान के साथ एक बच्चा भी दिख रहा है जिसके साथ वो खूब अठखेलियां कर रहे हैं और उनके पीछे सोहेल खान भी बैठे हैं। लेकिन ये बच्चा कौन है ? क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं ? फोटो में सलमान के साथ जो बच्चा मस्ती करते हुए दिख रहा है वो दरअसल कोई और नहीं बल्कि खुद अर्पिता हैं।
ये भी पढ़ें - सलमान ने गर्लफ्रेंड संग मनाया भांजे आहिल का बर्थडे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 6
बहन अलवीरा के साथ सलमान खान
अर्पिता के अलावा सलमान की एक और बहन है अलवीरा, लेकिन अर्पिता तो मानों जैसे सलमान का सारा जहां हो। सलमान अर्पिता पर किस कदर जान छिड़कते हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अर्पिता के बेटे और अपने भांजे आहिल के पहले बर्थडे पर सलमान ने उन्हें बीएमडब्लू गिफ्ट की। इतना ही नहीं, अर्पिता और अपने परिवार के लिए वो अपनी फिल्म का शूट जल्द से खत्म कर मालदीव भी छुट्टियां मनाने गए।
ये भी पढ़ें - भांजे ने खोल दी सलमान की पोल, यही लड़की बनेगी खानदान की बहू!
4 of 6
सोहेल और सलमान खान के साथ अर्पिता
बता दें कि अर्पिता सलमान खान की अडॉप्ट की हुई बहन है। बचपन में ही अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान घर ले आए थे।
एक बार जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर गए तो उन्होंने एक बच्ची के साथ एक भिखारिन को देखा जिसकी हालत बेहद खराब थी। उनकी हालत देख सलीम खान का दिल पसीज गया और उन्होंने रोज उस भिखारिन और उसकी नन्ही सी बेटी के लिए खाना लाना शुरु कर दिया।
ये भी पढ़ें - जब लूलिया को बाहों में भरकर बैठे सलमान खान, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
लेकिन एक दिन सलीम खान ने देखा कि वो भिखारिन मरी पड़ी थी जबकि वो नन्ही सी बच्ची रो रही थी। सलीम खान से रहा ना गया और वो उसे अपने साथ घर ले आए। उसी बच्ची को सलीम खान ने अर्पिता नाम दिया और पाला।
आज अर्पिता सलमान ही नहीं बल्कि खान परिवार की जान है। सलमान चाहे अपना कोई भी काम भूल जाएं लेकिन अर्पिता के लिए वो कोताही नहीं बरतते।
ये भी पढ़ें - शादी की सालगिरह पर जमकर नाचे सलमान, तस्वीरें
हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि पति आयुष के करियर को लेकर अर्पिता का सलमान से मनमुटाव हो गया। अर्पिता को इस बात का मलाल था कि सलमान ने आयुष को फिल्मों में लॉन्च करने का वादा किया था लेकिन अभी तक भी सलमान ने आयुष को प्लेटफॉर्म नहीं दिया। लेकिन सलमान के साथ अर्पिता ने अपनी ये फोटो शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है और हिंट दे दिया है कि उनके और भाई सलमान के बीच सब ठीक है।
ये भी पढ़ें - शादी के बाद एक्स के साथ पार्टी कर रहीं प्रीति जिंटा, लगाया था शोषण का आरोप