फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बहन अर्पिता ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर, अभिनेता का दिखा शर्टलेस अंदाज

Sat, 06 Mar 2021 07:56 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
सलमान खान फिल्मों में अक्सर शर्टलेस अंदाज में दिखते हैं। अपनी फिल्मों में वह अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। जो सलमान खान की शर्टलेस तस्वीरों के फैंस हैं उनके लिए अर्पिता खान शर्मा ने खास तोहफा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, अर्पिता खान, आयत शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने भाई के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वही सलमान शर्टलेस हैं और तौलिया लपेट रखा है। तस्वीर उनके शादी के दौरान की है जहां वह लहंगे में पोज दे रही हैं। अर्पिता ने कैप्शन में लिखा- 'यादें।'

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : instagram/arpitakhansharma
अर्पिता द्वारा साझा की गई तस्वीर में अभिनेत्री और होस्ट मिनी माथुर लिखती हैं कि 'मुझे ये सुबह बहुत अच्छे से याद है।' अर्पिता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर सलमान खान और परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

4 of 5
अर्पिता खान - फोटो : instagram/arpitakhansharma
बता दें कि सलमान खान के परिवार में सभी भाई-बहनों में अर्पिता सबसे छोटी और लाडली हैं। वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। उनकी शादी अभिनेता आयुष शर्मा से हुई है। कपल के दो बच्चे हैं। सलमान खान अक्सर अर्पिता के बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : बिग बॉस 14
बात सलमान खान की आने वाली फिल्मों की करें तो जल्द ही वह राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। पहले यह 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थी। लॉकडाउन लगने के बाद ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है लेकिन सलमान ने फिल्म को थियेटर में ही रिलीज करने का फैसला किया।

सलमान खान संग ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुकीं ‘मुन्नी’ अब दिखती हैं ऐसी, कुछ ही सालों में बदल गया लुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें