फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अब तक ये बॉलीवुड सिलेब्स ले चुके हैं खुराक

Sat, 06 Mar 2021 12:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने शुक्रवार यानी 5 मार्च को कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। हालांकि अभिनेता ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया के कैमरे में कोरोना वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान के साथ कई और लोग भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में सैफ टीका लगवाने के बाद गाड़ी की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीले रंग का कुर्ते और ग्रे ट्राउजर पहना है। साथ ही अभिनेता ने मुंह पर लाल रंग का एक कपड़ा भी बांध रखा है। बताया गया है कि एक्टर ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स में कोरोना का टीका लगवाया। जब वे कोरोना का टीका लगवाने आए थे, तब दूसरे लोग भी लाइन में खड़े दिखाई दिए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम का जन्मदिन भी शुक्रवार को है और इसी दिन ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। मालूम हो कि सैफ अली खान से पहले राकेश रोशन, अलका याग्निक, सतीश शाह, शिल्पा शिरोडकर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सतीश शाह का तो कोरोना का टीका लगवाना भी इसलिए ट्रेंड कर गया क्योंकि उन्होंने किसी भी तरह का वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं मांगा। 

4 of 5
कमल हसन - फोटो : ट्विटर
कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सारे बॉलीवुड दिग्गज आगे आकर कोरोना का टीक लगवाने जा रहे हैं। उनके उस कदम से ना सिर्फ आम लोगों में विश्वास बढ़ेगा बल्कि वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान दोबारा पापा बने हैं। करीना ने तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया है जिसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास जरूर लगाए जा रहे हैं, लेकिन कपल किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें