फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arpita Khan Birthday: अर्पिता ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, रितेश देशमुख ने साझा किया वीडियो

Sat, 03 Aug 2024 11:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
अर्पिता खान का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार पार्टी देकर इस जश्न को मनाया। सलमान खान अपनी मां सलमा (सुशीला चरक), सोहेल खान, बहन अलवीरा अग्निहोत्री के साथ पार्टी में शामिल हुए। वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी पार्टी में पहुंचकर अर्पिता को शुभकामनाएं दीं।
AP Dhillon: एपी ढिल्लों के गाने 'ओल्ड मनी' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज,नजर आएंगे ये दो बॉलीवुड सुपरस्टार्स
विज्ञापन

2 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
रितेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी का वीडियो साझा किया है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्पिता को केट काटते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके पीछे सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही, आयुष शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, सलमान खान, सलमा भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
इस वीडियो में अर्पिता को अपने पति आयुष शर्मा को सबसे पहले केक खिलाते हुए देखा जा सकता है। बाद में वह सलमान खान को केक खिलाती नजर आईं। वहीं, भाईजान इस वीडियो में अपनी भांजी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। उनके बेटे का नाम आहिल और एक बेटी का नाम आयत है। संयोग से सलमान और आयत का जन्मदिन की तारीख एक ही है। पिछले साल देखा गया था कि सलमान और आयत ने अपना जन्मदिन 27 दिसंबर को एक साथ मनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को आखिरी बार टाइगर 3 में दखा गया था। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक कलेक्शन नहीं कर सकी थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही सिकंदर में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। वहीं, इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास के हाथों में है। 
Kanguva: 'कंगुवा' के आने से पहले निर्माता का बड़ा बयान, कहा- कोई भी 'कंगुवा 2' से टकराने की हिम्मत नहीं करेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें