फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान मलिक बर्थडेः Wembley थिएटर में लाइव परफॉर्म करने वाले सबसे युवा सिंगर हैं अरमान मलिक, जानिए और भी दिलचस्प बातें

Wed, 22 Jul 2020 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान मलिक - फोटो : social media
अरमान मलिक बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। अरमान मलिक के परिवार का संगीत से पुराना नाता है। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम डब्बू मलिक है। आज अरमान मलिक के जन्मदिन पर आपको बतातें हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 5
अरमान मलिक - फोटो : Social Media
अरमान मलिक को चार साल की उम्र से ही इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग मिलने लगी थी। जब ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। तब उनकी उम्र महज नौ साल की थी। इस शो में वो टॉप सात तक पहुंचकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अरमान मलिक - फोटो : Social Media
बतौर चाइल्ड सिंगर उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी और बड़े होने पर उन्होंने पहला गाना सलमान खान के लिए गाया। इस गाने का नाम था ‘तुमको तो आना ही था’।

4 of 5
अरमान मलिक - फोटो : amar ujala mumbai
अरमान मलिक अपने छोटे से करियर में कई फिल्मों में गा चुके हैं। वह अब तक तकरीबन 100-200 कमर्शियल एड में अपनी आवाज भी दे चुके है। वह लंदन के Wembley थिएटर में लाइव परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान मलिक - फोटो : instagram
अरमान नौ वर्ष की उम्र से ही तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा में गाने गा रहे हैं। अरमान ने अनु मलिक और जूही परमार के साथ लिटिल स्टार अंताक्षरी को होस्ट भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें