फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल से गर्लफ्रेंड के साथ ये सब कर रहे थे अरमान, अब अस्पताल पहुंची तो किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 05 Jun 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अरमान कोहली
अरमान कोहली पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया है । पिछले तीन साल से दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे । दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी । इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया । 
विज्ञापन

2 of 8
अरमान कोहली
नीरू फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनके माथे की सर्जरी हुई है । नीरू का आरोप है कि उनके बीच पैसे की वजह से झगड़ा हुआ और अरमान ने नीरू को गाली देना शुरू कर दिया । इससे पहले वो कुछ समझ पातीं अरमान ने नीरू के बाल पकड़े और जमीन पर दे मारा ।
विज्ञापन

3 of 8
अरमान कोहली
इससे नीरू लहूलुहान हो गईं । ये पहली बार नहीं था जब अरमान ने उनपर हाथ उठाया हो । नीरू ने अरमान और अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलासे किए हैं । उन्होंने बताया कि किस तरह अरमान के गुस्से ने उन्हें हर बार चोट पहुंचाई है । 

4 of 8
अरमान कोहली
नीरू कहती हैं, 'डेटिंग के कुछ महीने बाद हम एक साथ रहने लगे । मैं उसका काम, पैरेंट्स और भाई को संभालती थी । हम कई इवेंट्स में एक साथ जाया करते थे । लेकिन अरमान ने कभी हमारे रिलेशन को ऑफीशियल नहीं किया । वो हमेशा इसे छिपाकर रखना चाहता था ।'
विज्ञापन

5 of 8
अरमान कोहली
'अरमान बहुत शॉर्ट टेंपर है और किसी को भी पीटने से पहले एक बार भी नहीं सोचता । फरवरी में पहली बार उसने मेरे ऊपर हाथ उठाया था और मेरी नाक तोड़ दी थी । मैं अरमान के गोआ वाले विला का काम देखती हूं । वो अक्सर किराए पर बुक रहता है । इस बार क्लाइंट ने विला का पेमेंट एक स्टाफ मेंबर को कर दिया ।'
विज्ञापन

6 of 8
अरमान कोहली
'अरमान ने मुझसे इस बुकिंग के पैसे के बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि वह स्टाफ से कहकर जल्द ट्रांसफर करवा देंगी। लेकिन अचानक अरमान ने उनको गाली देना शुरू कर दिया और इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, अरमान ने उनको बालों से पकड़ कर उनका सिर फर्श पर दे मारा।' 
विज्ञापन

7 of 8
अरमान कोहली
नीरू का कहना है कि अरमान उन्हें रविवार से लगातार मैसेज कर कह रहे हैं कि वो घर आ जाएं । साथ ही शादी करने का वादा भी कर रहे हैं । लेकिन अब नीरू, अरमान के पास वापस लौटने के मूड में नहीं हैं । नीरू को अब इस रिलेशन पर पछतावा हो रहा है ।
विज्ञापन

8 of 8
अरमान कोहली
'मैं उसे छोड़कर दुबई चली गई थी और वहां शांति से जॉब कर रही थी । तीन महीने बाद अरमान फिर से घर आया और कहने लगा कि मुझे तुम्हारी जरूरत है । मैं बदल गया हूं। इसके बाद मैं सबकुछ छोड़ इंडिया में शिफ्ट हो गई थी ।' नीरू अब अरमान को सजा दिलाना चाहती हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें