फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के चौथे दिन ही धड़ाम से गिरी 'वीरे दी वेडिंग', आधा रह गया कलेक्शन

Tue, 05 Jun 2018 01:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
veere di wedding
शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' फाइनली थिएटर में है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के 4 दिन का कलेक्शन बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Veere Di Wedding
ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25.50 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। अब सोमवार के आकंड़े भी सामने आ गए हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
veere di wedding
सोमवार को यानि की रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया और जहां रविवार को फिल्म की कमाई 13.57 करोड़ थी वहीं सोमवार को महज 6.04 करोड़ ही रही। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 42.56 करोड़ की कमाई की है।
 

4 of 5
वीरे दी वेडिंग
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है। 'वीरे दी वेडिंग' में डायलॉग काफी बोल्ड हैं जिस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर
'वीरे दी वेडिंग' की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी दिखी है। 'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें