फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुए अरमान कोहली, इंटरनेशनल ब्रांड की 41 शराब की बोतलें रखने का था आरोप

Sat, 22 Dec 2018 09:16 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Armaan Kohli
मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म पर्सनैलिटी अरमान कोहली को 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। उन्हें मुंबई पुलिस ने इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें रखने पर गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि पुलिस ने अरमान कोहली को उनके जुहू स्थित घर से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा से इश्क के चर्चे के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट मामले में अरमान कोहली का नाम काफी उछला था...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरमान कोहली
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सीनियर ऑफिसर राजेश भापकर ने बताया कि एक्टर अरमान कोहली रातभर उनकी कस्टडी में रहे थे, उन्हें गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर यहां लाया गया था, पुलिस ने ये भी बताया था कि अरमान के घर से 41 शराब की बोतलें बरामद हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
armaan and nadia
दरअसल, कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर रम, स्कॉच या फिर विस्की को 12 यूनिट से ज्यादा महीने भर के लिए घर पर नहीं रख सकता। ऐसे में अरमान कोहली के घर पर इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अरमान कोहली से बांद्रा पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने घर पर बरामद सभी इंटरनेशनल ब्रांड की बोतलों को जब्त कर लिया है। 

4 of 5
शाहरुख खान, अरमान कोहली
अरमान कोहली फेमस डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान कोहली ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन फ्लॉप रहे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अरमान कोहली किसी कानूनी पचड़े में फंसे हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। कुछ वक्त पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने भी उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। फाइनेन्शियल दिक्कतों के चलते अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के बीच लड़ाई हो गई थी। मीनू ने उस वक्त कहा था- 'कोहली ने उनके बालों को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से सीढ़ियों की ओर धक्का दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, अरमान कोहली
मीनू रंधावा के अलावा अरमान पर नादिया अहेली नाम की एक महिला फैशन डिजाइन ने मारपीट करने और धमकाने का भी आरोप लगाया था। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नादिया ने उस वक्त कहा था- 'मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगें रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें