फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की हुई अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी मायरा, फोटो पोस्ट कर लिखा- 'तुम मेरी हंसी-मेरी खुशी हो'

Mon, 24 Jun 2019 09:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं । उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमेट्रिएड्स जल्द ही मां बनने वाली हैं । पिछले दिनों अर्जनु ने गैबिएला के लिए बेबी शॉवर पार्टी आर्गनाइज की थी । इसके अलावा अर्जुन अपनी दोनों बेटियों मायरा और माहिका के भी बहुत करीब हैं । आज उनकी छोटी बेटी मायरा का जन्मदिन है । मायरा आज 14 साल की हो गई हैं । इस मौके पर अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है । 
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां
फोटो के साथ अर्जुन ने बेटी को बर्थडे भी विश किया है । फोटो में अर्जुन, मायरा के साथ समय बिताते दिख रहे हैं । मायरा और माहिका अर्जुन और उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया की बेटी हैं । अर्जुन अब मेहर से तलाक लेने जा रहे हैं लेकिन दोनों बेटियों के साथ उनकी बॉन्डिंग अभी भी बहुत अच्छी है । फोटो के साथ अर्जुन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग, माई बेबी गर्ल, मेरी हंसी, मेरी खुशी ।'
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
बता दें कि अर्जुन और मेहर 20 साल तक साथ रहे । पिछले साल ही दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी थी । इसके बाद खबर आई कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैबिएला प्रेग्नेंट हैं । मायरा और माहिका अपनी मां और पिता दोनों के साथ समय बिताती दिखती हैं । पिछले दिनों अर्जुन ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो अपनी बेटियों के साथ टेनिस खेलते नजर आ रहे थे । 

4 of 5
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
दोनों बेटियों ने अपने पिता की गर्लफ्रेंड को भी अपना लिया है । गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर दी थी । अर्जुन ने पोस्ट में लिखा, 'तुम्हारे साथ एक नई शुरुआत, बेबी इस बेबी के लिए शुक्रिया ।' अर्जुन के पिता बनने की खबर पर उनकी एक्स वाइफ मेहर का भी रिएक्शन आ चुका है ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मेहर अच्छी मां हैं और अपने बच्चों के लिए सबकुछ करना चाहती हैं।' अक्सर दोनों को साथ में लंच-डिनर पर जाते देखा जाता है । अर्जुन, ग्रैबिएला का बहुत ख्याल रख रहे हैं । अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म 'पल्टन' में नजर आए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें