ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म 'काबिल' फ्लॉप हो गई थी । अब ऋतिक फिल्म 'सुपर 30' से दमदार वापसी करने जा रहे हैं । फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया । ये फिल्म बिहार में 'सुपर 30' कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है । इस कोचिंग में वो गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं । आनंद सालों से ये कोचिंग चला रहे हैं । आनंद का दावा है कि उनकी कोचिंग के बच्चों का सिलेक्शन आईआईटी में भी हो चुका है ।
विज्ञापन
2 of 6
super 30
- फोटो : social media
हाल ही में आनंद ने बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू दिया । इसमें उन्होंने बताया कि 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट फाइनल होने से पहले 13 बार बदलाव किए गए हैं। आनंद ने कहा, 'स्क्रिप्ट फाइनल होने से पहले मुझे दिखाई गई थी । ऐसे में 13 बार बदलाव हुए । फिल्म में कई काल्पनिक चीजें थी, जो मुझे पसंद नहीं आई।'
विज्ञापन
3 of 6
super 30
- फोटो : Twitter
'कहानी को दर्शकों तक लाने में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है ऐसे में कहानी मनोरंजक हो ये सही है लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि कहानी सही हो। जिसकी वजह से मैंने स्क्रिप्ट को कई बार बदलाव करवाए।' उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि एक स्टूडेंट ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रहा था। जिसकी वजह से वो पूरे रास्ते टीटी से छिपता रहा।'
4 of 6
super 30
- फोटो : Twitter
'ऐसे में फिल्म में हमने ये दिखाया कि एक छात्र जो बस के पीछे लटककर आया है। उन्होंने कहा कि दोनों हालात एक हैं लेकिन अलग तरह से दिखाया गया।' इस फिल्म को लेकर ऋतिक ने आनंद को भरोसा दिलाया कि वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे । आनंद कहते हैं, 'ऋतिक जी ने मुझसे कहा कि आनंद सर हम पूरी ताकत लगाएंगे । उन्होंने अपने लुक के अलावा बोलने के तौर-तरीकों में भी बदलाव किया है। ये सब करने में उन्हें एक साल लगे ।'
विज्ञापन
5 of 6
super 30
बता दें कि कुछ दिन पहले ये फिल्म विवादों में आ गई थी । दरअसल, आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों ने केस दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है।
आनंद कुमार के खिलाफ ये एफआईआर आठ महीने पहले भी फाइल की गई थी। फिल्म के चर्चा में आने के बाद इन छात्रों ने एक बार फिर से आनंद कुमार के खिलाफ केस फाइल कर दिया। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर आईआईटी (IIT) के इन 4 छात्रों ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग भी की है।