लॉकडाउन की वजह से सितारे इन दिनों अपने आप को व्यस्त करने के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। कोई किताबे पढ़ रहा है, कोई ऑनलाइट क्रिएटिव राइटिंग सीख रहा है तो कोई अपना सारा वक्त किचन में बिता रहा है। खाने के शौकीन अर्जुन कपूर इस वक्त रसोई में कुछ स्पेशल बना रहे हैं। खास बात है कि अर्जुन की ये स्पेशल डिश मलाइका अरोड़ा को पसंद आ गई और उन्होंने इस पर कमेंट भी कर दिया।