फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 विवादों ने खत्म कर दी मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा की ब्रांड वैल्यू, अब भी मानते नहीं हैं

Tue, 07 Apr 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Ram Gopal Varma - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा शिवा, सत्या, रंगीला, कंपनी और भूत जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू नामी निर्देशकों मधुर भंडारकर और अनुराग कश्यप के गुरु रहे हैं। पहले उर्मिला मातोंडकर और फिर अंतरा माली से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहे रामू ने अपना करियर वीडियो लाइब्रेरी से शुरू किया। मंगलवार को 58 साल के हो चुके राम गोपाल वर्मा बतौर निर्माता निर्देशक अब तक इतनी ही फिल्में बना चुके हैं। आइए आपको बताते हैं रामू से जुड़े वो 10 विवाद, जिन्होंने उनकी ब्रांड वैल्यू खत्म कर दी...
विज्ञापन

2 of 11
गणपति - फोटो : social media
गणेश भक्तों की भावनाएं कीं आहत  
राम गोपाल वर्मा ने एक बार गणेश चतुर्थी के मौके पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए गणपति बप्पा के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने अपने सवालों और तर्कों के जरिए यह जाहिर किया कि वह न तो इसमें विश्वास करते हैं और न ही इसमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई है। सभी को पता है कि मुंबई में गणेश चतुर्थी की कितनी धूम होती है और लोगों की जिंदगी में इसका क्या महत्व है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को खूब गालियां पड़ीं।
विज्ञापन

3 of 11
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर जताई खुशी
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार आस्ट्रेलिया से हार गई थी। देश उदास था और उस समय राम गोपाल वर्मा के एक ट्वीट ने मानों आग में घी का काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिकेट पसंद नहीं है इसलिए उन्हें खुशी है कि भारत हार गया। लेकिन क्रिकेट से भी अधिक वह उन लोगों से नफरत करते हैं जो क्रिकेट पसंद करते हैं।

4 of 11
Sarkar - फोटो : social media
मोदी सरकार पर भी टिप्पणी
सरकार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के ज्वलंत मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया था। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे नरेन्द्र मोदी सरकार की तुलना में अमिताभ बच्चन की सरकार अच्छी लगी लेकिन राम मंदिर के मुद्दे को लेकर मुझे नरेन्द्र मोदी की सरकारगिरी बेहद पसंद आई।'  
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
स्वच्छ भारत मिशन की बुराई
राम गोपाल वर्मा ने केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के विज्ञापन को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म विभाग के स्वच्छ भारत के विज्ञापन उनकी अपनी फिल्म आग से भी बुरे हैं। किसी को नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिेए कि इस तरह के विज्ञापन भारत को और भी गंदा करते हैं। इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी आलोचना झेलने पड़ी थी।
विज्ञापन

6 of 11
वीरप्पन - फोटो : file
महिला पत्रकार पर बयान
राम गोपाल वर्मा की फिल्म वीरप्पन को सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। ऐसी ही समीक्षा देने के लिए एक महिला पत्रकार को प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि तो आपके रिव्यू के अनुसार वीरप्पन आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत है। अगर कोई निजी होकर फिल्म की आलोचना कर सकता है तो बदले में फिल्मकार भी उस व्यक्ति के बारे में वैसी ही बात बोल सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
Sunny Leone - फोटो : Social Media
सनी लियोनी पर बयान
महिला दिवस के मौके पर राम गोपाल वर्मा ने एक संदेश जारी किया। एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने एक बेढंगा संदेश देते हुए कहा था कि वह दुनिया की सभी औरतों को बधाई और शुक्रिया कहते हैं कि उन्होंने इस दुनिया को सनी लियोनी जैसी खुशी भेंट की। इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ और उन्हें महिला विरोधी व्यक्ति करार देते हुए काफी आलोचना की गई।  
 

8 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ पर अटपटा बयान  
राम गोपाल वर्मा ने एक दफा टाइगर श्रॉफ को अपने पिता से मर्दानगी सीखने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि टाइगर भले ही सिक्स पैक बॉडी बना लें लेकिन वह अपने पिता की कभी बराबरी नहीं कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऐसी चर्चा भी रही कि उन्होंने एक बार विद्युत जामवाल से एक मुलाकात में टाइगर को ट्रांसजेंडर कहा था।  

9 of 11
ram gopal - फोटो : file photo
सुबह देखते हैं अडल्ट वीडियो
कुछ सालों पहले एक बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा कि भले ही वह रात को दो या तीन बजे ही क्यों ना सोएं लेकिन वह सुबह छह बजे उठ ही जाते हैं। उठते ही वह सबसे पहले 10 से 15 मिनट तक अडल्ट कंटेंट देखते हैं। अगर वह यह नहीं देख पाते हैं तो वह करीब 45 मिनट तक कोई डॉक्यूमेंट्री देखते हैं। उन्होंने इसका तर्क दिया था कि यह उन्हें उत्साहित करता है और यह एनर्जी दिन भर आपको सक्रिय रखती है।  

10 of 11
राम गोपाल वर्मा - फोटो : फाइल
कोरोना को बताया भगवान की गलती
राम गोपाल वर्मा ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने सुना है कि सभी चीन, डब्लूएचओ, ट्रंप या दूसरी सरकारों को इसका दोषी करार दे रहे हैं या फिर डॉक्टर से लेकर नर्स और जरूरी सामान के लिए चिल्ला रहे हैं लेकिन कोई भी भगवान से कुछ भी नहीं कह रहा है। हम यह क्या कर रहे हैं। अंदर से सभी को पता है कि यह भगवान की वजह से हुआ है। यह भगवान का बनाया हुआ वायरस है जो भगवान के बनाए मनुष्यों को मार रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
राम गोपाल वर्मा - फोटो : फाइल
कोरोना से जुड़ा अप्रैल फूल
जहां एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने में जी-जान से लगी है वहीं दूसरी तरफ राम गोपाल वर्मा तब सभी के निशाने पर आ गए जब उन्होंने एक अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए यह कहा, 'मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि मैं कोरोना संक्रमित हूं।' इस ट्वीट के थोड़े ही देर बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, 'आप सभी को हताश करने के लिए माफी मांगता हूं लेकिन अब उन्होंने मुझे बताया कि यह एक अप्रैल फूल जोक है। यह उनकी गलती है मेरी नहीं।'

17 साल बाद एकता कपूर को इस मजबूरी की वजह से उतारनी पड़ीं अंगूठियां, खाली हाथ देख सितारे भी हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें