अर्जुन कपूर की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- अर्जुन कपूर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।"