फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo Secret: पिता संग खिंचाई अर्जुन की इस फोटो में छिपा है दिलचस्प राज, जानें सच हुआ बेटे का कौन सा सपना

Wed, 03 May 2023 10:58 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अलबेले अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय यूरोप में हैं और अपने समय का अच्छा उपयोग भी कर रहे हैं। अर्जुन एक सिनेप्रेमी हैं और संगीत बहुत पसंद करते हैं। और, जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताहांत वह ऑस्कर, ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता संगीतकार हैंस ज़िमर का लाइव शो देखने पहुंच गए। ये मौका अर्जुन के खास इसलिए भी रहा क्योंकि उनके साथ पिता बोनी कपूर भी थे और दिलचस्प तथ्य ये भी है कि अर्जुन इसके पहले कभी भी अपने पिता के साथ इस तरह की यात्रा पर गए ही नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हैंस जिमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन बताते हैं, ‘‘हैंस जिमर की सजीव प्रस्तुति देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हैंस धरती पर मौजूद सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में इतने नजदीक और व्यक्तिगत रूप से उनकी विलक्षण प्रतिभा को देखना एक सम्मान की बात है। मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं।’’
विज्ञापन

3 of 5
हैंस जिमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों को हैंस जिमर की लाइव कंसर्ट देखने का आकर्षण पता है। उनके संगीत की पूरी एक पीढ़ी दीवानी है। ‘द लॉयन किंग’, ‘ग्लैडियेटर’, ‘द डार्क नाइट’ ट्रायलॉजी, ‘इंसेप्शन’, ‘मैन ऑफ स्टील’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी कालजयी फिल्मों ने हैंस जिमर का नाम दुनिया के हर उस घर तक पहुंचा दिया है जहां एक भी इंसान हॉलीवुड सिनेमा देखता है।
Nawazuddin Siddiqui: बड़ी फिल्में बॉलीवुड को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, फ्लॉप मूवीज पर नवाज का बड़ा बयान

4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कहते हैं, ‘‘यह यात्रा मेरे लिए और ज्यादा खास इसलिए भी है क्योंकि मेरे पिता के साथ यह मेरी पहली ट्रिप है। हमने एक साथ यात्रा कभी नहीं की। उनके साथ मजे करना और उनसे बातें करते हुए शाम का आनंद लेना बहुत ही शानदार रहा। वह भी हैंस जिमर के फैन हैं और हमने इस शो का पूरा आनंद लिया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुत्ते फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘कुत्ते’ रही है। उनकी निर्माणाधीन फिल्मों में रहस्यमयी रोमांचक फिल्म ‘द लेडी किलर’ और ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ शामिल बताई जा रही हैं। कुछ अन्य फिल्मों को लेकर भी अर्जुन की टीम की बातचीत विभिन्न चरणों में हैं और इनके बारे में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद जल्द जताई जा रही है।
Salman Khan: सलमान खान के फैंस के लिए शॉकिंग खबर, अब फिल्में नहीं बनाएंगे भाईजान! जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें