फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasir Khan: पद्म विभूषण सम्मानित नासिर ने अभिनय छोड़ अपना ली थी किसानी, भाई दिलीप कुमार के साथ की कई फिल्में

Wed, 03 May 2023 10:32 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नासिर खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए बहुत कलाकार मुंबई का रुख करते हैं। इनमें से कुछ नाम कमा जाते हैं तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं और कुछ नाम कमाने के बावजूद भी डूब जाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल है, दिलीप कुमार के भाई नासिर खान का। उन्होंने कईं फिल्मों में काम किया है। जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में तो खूब नाम कमाया, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गुमनाम हो गए। आज दिवंगत अभिनेता नासिर खान की पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे...
विज्ञापन

2 of 5
नासिर खान - फोटो : Social media
दिलीप कुमार को तो हर कोई जनता है, लेकिन उनके भाई नासिर खान के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको नासिर खान के बारे में बताने वाले हैं। दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान ने अपने करियर में आठ फिल्मफेयर, पद्म विभूषण और कई अन्य बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने करियर में 29 फिल्मों में काम किया। हीरो के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म आदमी थी। इसमें हीरोइन वो अभिनेत्री थीं, जिनसे उन्होंने बाद में शादी कर ली थी। पिक्चर रिलीज होने के बाद नासिर ने बेगम पारा से शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
नासिर खान - फोटो : Social media
नासिर खान ने अपने भाई दिलीप कुमार के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। गंगा जमुना में दोनों भाइयों ने बेहतरीन काम किया था। जिसे दर्शकों का पूरा प्यार मिला था। इस फिल्म को सत्येन बोस ने बनाया था। दो भाइयों की कहानी पर बनी इस फिल्म में अभिनय भी असल जिंदगी के भाई कर रहे थे। नासिर खान ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय ने हर तरफ वाहवाही लूटी थी।

यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की

4 of 5
नासिर खान, बेगम पारा - फोटो : Social media
दिलीप कुमार और नासिर का करियर लगभग एक साथ ही शुरू हुआ था। दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से करियर की शुरुआत की तो वहीं, 1945 में फिल्म मजदूर से नासिर खान कैमरे के आगे आए। इसके बाद नासिर ने शहनाई फिल्म में काम किया और सफलता हासिल की। वहीं, दिलीप कुमार तब तक तीन सफल फिल्में कर चुके थे। नासिर से बहुत जल्द फिल्मी दुनिया को ही अलविदा कह दिया था। वो नासिक में खेती-बाड़ी करने लगे थे। उनका वहां पोल्ट्री फार्म भी था।

यह भी पढ़ें: जब अनुपम खेर ने रोती आंखों के साथ महेश भट्ट को दिया था श्राप, फिर जानें कैसे मिली फिल्म 'सारांश'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नासिर खान - फोटो : Social media
नासिर खान ने अपने करियर के दौरान 29 फिल्में कीं। जिसमें मजदूर, अंगारे, खजाना, नाजनीन, हंगामा, नगीना, आगोश, श्रीमती जी, जवाब, दायरा,इनाम, सोसायटी, आसमान, खूबसूरत, शीशम, चारमीनार,साया, गंगा जमुना, सौदागर और नखरे जैसी फिल्में शामिल हैं। नासिर खान ने बेगम पारा से शादी की थी, जिनसे उनको तीन संतान हुईं। नासिर तीन मई 1974 को इस दुनिया से अलविदा कह गए। नौ दिसंबर 2008 में उनकी पत्नी बेगम पारा का भी निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: शशि थरूर के बयान पर विवेक का पलटवार और कर्नाटक चुनाव में हुई इस स्टार की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें