अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। थिएटर बंद होने के बाद फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सारे सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में फिल्म निर्माताओं के पास पिक्चर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उतारने का विकल्प ही बचा है। इससे पहले भी हाल फिलहाल में कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, वहीं सलमान खान की राधे ने तो रिकॉर्ड भी बना दिया। ऐसे में अब इस फिल्म के मेकर्स को भी आस लगी है। फिल्म के ओटीटी पर दस्तक देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #SandeepAurPinkyFaraar ट्रेंड हो रहा है। 'संदीप और पिंकी फरार' दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। फिल्म के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए रिव्यू लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Sandeep Aur Pinky Faraar Review: तब सुशांत, अब अर्जुन का करियर संकट में, दिबाकर ने दिया एक और ‘धोखा’